{"_id":"6a8215d80d910a1d6e02f2e5","slug":"theft-worth-lakhs-after-breaking-locks-of-three-rooms-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-147296-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: तीन कमरों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: तीन कमरों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगीगंज। कोइरौना थाना क्षेत्र के सोनैचा गांव में शुक्रवार की रात चोर एक घर के तीन कमरों का ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण, बर्तन, एसी, टीवी और नकद उठा ले गए। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
सोनैचा गांव निवासी रूपेंद्र यादव ने कोइरौना पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका मकान सेमराध-जंगीगंज मार्ग पर आयुर्वेदिक चिकित्सालय के सामने स्थित है। छह भाइयों में तीन भाइयों के कमरों को चोरों ने निशाना बनाया। परिवार के अधिकांश सदस्य बाहर रहते हैं, जबकि वह घर पर रहते हैं। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने राजन यादव, रत्नेश यादव और राहुल यादव के कमरों के ताले तोड़कर सामान चोरी की। राहुल यादव की बीते जून माह में शादी हुई थी। आरोप है कि चोर उनकी पत्नी के आभूषण, बर्तन, एसी और टीवी भी उठा ले गए। वहीं रत्नेश यादव और राजन यादव के कमरों से भी आभूषण चोरी होने की बात सामने आई है। इसके अलावा रूपेंद्र यादव की माता के करीब चार हजार रुपये भी चोर ले गए। परिजनों के अनुसार चोर घर से कुछ दूरी पर स्थित एक ट्यूबवेल के पास एक बॉक्स छोड़ गए, जबकि उसमें रखे आभूषण लेकर चले गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पीड़ित परिवार के मुताबिक चोर 25 लाख से अधिक मूल्य के आभूषण और नकदी उठा ले गए। थाना प्रभारी मनीष द्विवेदी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। कितने की चोरी हुई है, यह जांच का विषय है।