{"_id":"6a82e7110a61f821900f47c0","slug":"innocent-child-death-in-care-hospital-family-members-create-uproar-road-blockade-on-bhikharipur-bhu-road-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: अस्पताल में मासूम की मौत पर परिजनों का हंगामा, भिखारीपुर- बीएचयू मार्ग पर किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: अस्पताल में मासूम की मौत पर परिजनों का हंगामा, भिखारीपुर- बीएचयू मार्ग पर किया चक्काजाम
Mon, 17 Aug 2026 04:18 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 17 Aug 2026 04:18 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी में नवजात की मौत से नाराज परिजनों ने बीएचयू मार्ग जाम कर दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम परिजनों को समझाने में जुटी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के केयर हॉस्पिटल में सात महीने के नवजात की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित परिवार के सदस्यों ने भिखारीपुर बीएचयू मार्ग को जाम कर दिया। इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
घरवालों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण उनके बच्चे की जान गई है। घटना से अस्पताल में तनाव का माहौल बना हुआ है। परिजनों ने बच्चे के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
मार्ग जाम होने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को परेशानी हुई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।
विज्ञापन