नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सरकारी बैंक की नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। भारतीय स्टेट बैंक ने अपरेंटिस भर्ती के तहत छह हजार से ज्यादा नौकरियां निकालीं हैं। एसबीआई ने 6,100 रिक्तियों के लिए नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। भारतीय स्टेट बैंक अपरेंटिस भर्ती 2021 की आवेदन तिथि भी अब नजदीक आ चुकी है। आधिकारिक भर्ती कार्यक्रम के अनुसार, इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जुलाई, 2021 है।
एसबीआई भर्ती : 6100 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, ऐसे करें आवेदन
नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सरकारी बैंक की नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। भारतीय स्टेट बैंक ने अपरेंटिस भर्ती के तहत 6,100 रिक्तियों के लिए नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
पात्रता मानदंड
एसबीआई अपरेंटिस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार जो 31 अक्तूबर, 2020 तक 20 से 28 वर्ष के आयु वर्ग के हैं और उन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली है, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन लिखित परीक्षा से होगा चयन
चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा की परीक्षा पर आधारित होगा। सामान्य अंग्रेजी की परीक्षा को छोड़कर, प्रश्न द्विभाषी यानी अंग्रेजी और हिंदी होंगे। वस्तुनिष्ठ परीक्षणों में गलत उत्तरों के लिए नकारात्मक अंक होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए प्रश्न के लिए नियत अंक का 1/4वां अंक काट लिया जाएगा।
एसबीआई अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया
हेल्पलाइन नंबर जारी