फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीधी भर्ती 2021 : रेलवे में निकली भर्ती, पैरामेडिकल स्टाफ के पदों के लिए करें आवेदन

Thu, 13 May 2021 05:39 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 13 May 2021 05:39 PM IST
सार

दमरे यानी दक्षिण मध्य रेलवे (साउथ सेंट्रल रेलवे) पैरामेडिकल स्टाफ के लिए उम्मीदवारों की भर्ती की जा रही है।

विज्ञापन
South Central Railway Recruitment 2021 Apply for 40 Paramedical Staff posts
रेलवे भर्ती

केंद्र सरकार की भर्ती के तहत रेलवे ने कई पदों पर भर्ती शुरू की है। यह भर्ती दमरे यानी दक्षिण मध्य रेलवे (साउथ सेंट्रल रेलवे) पैरामेडिकल स्टाफ के लिए उम्मीदवारों की भर्ती करने के लिए की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार एससीआर की आधिकारिक साइट के माध्यम से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।  


दक्षिण मध्य रेलवे, एससीआर ने पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एससीआर की आधिकारिक साइट scr.indianrailways.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  

South Central Railway Recruitment 2021 Apply for 40 Paramedical Staff posts
रेलवे भर्ती - फोटो : pti

इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई, 2021 तक है। इस भर्ती अभियान के तहत में 40 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार तुरंत आवेदन करने के लिए स्वतंत्र हैं और उन्हें अपनी बारी के अनुसार साक्षात्कार दिया जाएगा। पात्रता, रिक्ति विवरण और अन्य जानकारी के लिए आगे पढ़ें। साथ ही अधिक एवं विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक यहां क्लिक कर आधिकारिक अधिसूचना पढ़ एवं डाउनलोड कर सकते हैं।  
 

South Central Railway Recruitment 2021 Apply for 40 Paramedical Staff posts
नर्स।

रिक्तियों का पदनाम और संख्या

  1. नर्सिंग अधीक्षक : 16 पद
  2. लैब असिस्टेंट : 04 पद
  3. हॉस्पिटल अटेंडेंट : 20 पद

यह भी पढ़ें : सेंट्रल विस्टा : फिर बदलने जा रहा प्रधानमंत्री का बंगला, जानिए अभी क्या खास है

विज्ञापन
विज्ञापन
South Central Railway Recruitment 2021 Apply for 40 Paramedical Staff posts
सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला

पात्रता मापदंड
नर्सिंग अधीक्षक
: उम्मीदवार ने भारतीय नर्सिंग परिषद से मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग की हो साथ ही उम्मीदवार की आयु सीमा 20 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।

लैब असिस्टेंट : 10 + 2 विज्ञान संकाय के साथ डिप्लोमा इन मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी यानी डीएमएलटी किया हो। उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। 

हॉस्पिटल अटेंडेंट : उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / संस्थान से 10वीं पास हो या आईटीआई की है। हालांकि, इस पद के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
 

विज्ञापन
South Central Railway Recruitment 2021 Apply for 40 Paramedical Staff posts
सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics

अन्य विवरण 
हॉस्पिटल अटेंडेंट यानी अस्पताल परिचारक के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कम से कम 20-बेड इनडोर सुविधाओं वाले अस्पताल या चिकित्सा केंद्र में कम से कम एक वर्ष तक काम करने का अनुभव होना चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। 

यह भी पढ़ें : कोरोना दौर की बड़ी भर्ती : राष्ट्रीय राजधानी में मिल रहीं सात हजार से ज्यादा नौकरियां

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed