{"_id":"612dd94a8ebc3e7f42300b9a","slug":"ssc-gd-constable-recruitment-2021-last-date-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"SSC GD Constable Recruitment: 25 हजार पदों पर हो रही 10वीं पास की भर्ती, आखिरी मौका न चूकें","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
SSC GD Constable Recruitment: 25 हजार पदों पर हो रही 10वीं पास की भर्ती, आखिरी मौका न चूकें
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:58 PM IST
सार
SSC GD Constable Recruitment : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने इस वर्ष होने वाली GD कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) भर्ती का आधिकारिक आवेदन लिंक मंगलवार, 31 अगस्त को बंद हो सकता है। इसके तहत सफल उम्मीदवारों को केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों - सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), सशस्त्र सीमा बल (SSB), भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), असम राइफल्स (AR), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और (SSF) में नियुक्तियां दी जाएंगी।
विज्ञापन
1 of 4
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2021
Link Copied
SSC GD Constable Recruitment 2021: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से इस वर्ष होने वाली GD कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) भर्ती का आधिकारिक आवेदन लिंक मंगलवार, 31 अगस्त, 2021 को बंद हो जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक एसएससी जनरल ड्यूटी कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आज ही अपना आवेदन फॉर्म तुरंत जमा करें। इस साल कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 25,271 पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने के लिए आखिरी तारीख 31 अगस्त, 2021 रखी गई है।
एसएससी की ओर से की जा रही इस भर्ती के तहत आवेदक उम्मीदवारों को केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों - सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), सशस्त्र सीमा बल (SSB), भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), असम राइफल्स (AR), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) में नियुक्तियां दी जाएंगी।
महत्वपूर्ण जानकारी
आवेदन के लिए योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी
आयु सीमा : 01 अगस्त, 2021 को न्यूनतम 18 वर्ष से अधिकतम 23 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट)
आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ : 17 जुलाई, 2021
आवेदन की अंतिम तिथि : 31 अगस्त, 2021
वेतनमान : वेतन स्तर-3 (21,700 - 69,100 रुपये)
Trending Videos
2 of 4
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
SSC GD Constable Recruitment की चयन प्रक्रिया
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन 100 अंकों की कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा व शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। इसमें गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में जनरल इंटेलीजेंस व रीजनिंग, जनरल नॉलेज व जनरल अवेयरनेस, एलीमेंट्री गणित, और अंग्रेजी/हिंदी विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
assam rifles
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
महिलाओं व एनसीसी उम्मीदवारों के लिए विशेष मौका
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में महिला अभ्यर्थियों के लिए भी 2,847 पदों पर नौकरी के बेहतरीन अवसर हैं। महिलाओं को भी चयन प्रक्रिया के शारीरिक दक्षता परीक्षा से गुजरना होता है। वे सभी अभ्यर्थी जिनके पास NCC का ‘A’ या ‘B’ या ‘C’ श्रेणी का सर्टिफिकेट है, उन्हें परीक्षा के अधिकतम अंकों का कुछ प्रतिशत इन्सेंटिव/ बोनस अंक के तौर पर प्राप्त होता है। यह लाभ ओरिजिनल सर्टिफिकेट प्रस्तुत करने पर ही मिलेगा।
4 of 4
CRPF Commondos
- फोटो : Social Media
17 जुलाई को जारी हुई थी अधिसूचना
17 जुलाई को जारी एक आधिकारिक अधिसूचना ंके माध्यम से जीडी भर्ती की राह देख रहे उम्मीदवारों का इंतजार खत्म कर दिया है और आवेदन की शुरुआत भी कर दी गई थी। इस भर्ती में कुल 25,271 पद हैं जिसमें से 22,424 पुरुष अभ्यर्थियों के हैं। जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए महज 2847 पद आरक्षित हैं। इस भर्ती में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को भी आरक्षण देने का प्रावधान रखा गया है लेकिन आवेदन फीस में कोई रियायत नहीं दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।