फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

JOBS: तीन नौकरियां जहां आप कर सकते हैं आवेदन

Mon, 12 Oct 2020 05:40 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 12 Oct 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
Three jobs where you can apply
जॉब्स - फोटो : Social Media

अगर आप नौकरी खोज रहे हैं, तो हम आपको तीन नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप आवेदन कर सकते हैं। ये नौकरियां विभिन्न क्षेत्रों की हैं। आप अपनी शैक्षणिक योग्यता के हिसाब से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।



आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये नौकरियां और कब तक करना है आवेदन
 

 

Three jobs where you can apply
जॉब्स - फोटो : Social Media

#पहली नौकरी: बिहार लोक सेवा आयोग ने सूबे के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में गणित के असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर 126 रिक्तियां निकाली हैं। जिनके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 नवंबर है। इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 22 वर्ष मांगी गई है। जबकि,  अधिकतम उम सीमा निर्धारित नहीं की गई है। इन पदों पर चयन होने वाले उम्मीदवार को  57700 रुपये लेवल- 10 का वेतनमान मिलेगा। अभ्यर्थी www.bpsc.bih.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: AIIMS में करें नौकरी का सपना पूरा, आवेदन के लिए बस कुछ दिन बाकी
 

Three jobs where you can apply
DRDO - फोटो : ट्विटर

#दूसरी नौकरी: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में टेक्निकल अप्रेंटिस के लिए आवेदन मांगे गए हैं। यहां स्नातक और टेक्निकल (डिप्लोमा) अप्रेंटिस के लिए आवेदन मांगे गए हैं। 14 पदों पर भर्ती होनी है, जिनमें चयनित उम्मीदवारों को 9 हजार रुपये व आठ हजार रुपये का वजीफा मिलेगा। इन पदों पर चयन साक्षात्कार के जरिए होगा। अभ्यर्थी अपना आवेदन head.hrd@dfrl.drdo.in पर भेज सकते हैं।  आवेदन की अंतिम तिथि 14 अक्तूबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Three jobs where you can apply
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

#तीसरी नौकरी: उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में लेखा लिपिक के पदों के लिए रिक्तियां निकली हैं। यहां 102 लेखा लिपिक पदों के लिए वैकेंसी हैं, जिनमें चयन होने वाले अभ्यर्थियों को 27,200 रुपये से लेकर 86100 रुपये तक का वेतन मिलेगा। इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए https://www.upenergy.in/ पर आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें। इन नौकरियों के लिए 21 से लेकर 40 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास कॉमर्स में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और कंप्यूटर टाइपिंग (30 शब्द प्रति मिनट) व अन्य पात्रताएं होनी चाहिए। ध्यान रहे कि  इन नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 27 अक्तूबर है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed