संघ लोक सेवा आयोग ने CDS II परीक्षा की अधिसूचना आज यानि 5 अगस्त, 2020 को जारी कर दी है। अधिसूचना यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है। इस साल भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से देश में संयुक्त रक्षा सेवा के तहत 344 पद भरे जाएंगे। जारी हुई अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त, 2020 तय है। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे- जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि आपको आगे दी जा रही है। पढ़ते हैं आगे...
UPSC CDS II 2020: जारी हुई अधिसूचना, आयु सीमा, जरूरी योग्यता, तिथियों समेत पूरी जानकारी पढ़ें यहां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपीएससी सीडीएस परीक्षा II 2020: महत्वपूर्ण तिथियां-
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि: 5 अगस्त, 2020
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 25 अगस्त, 2020
- भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून - 100 पोस्ट
- भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला - 26 पद
- वायु सेना अकादमी, हैदराबाद- 32 पोस्ट
- अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई (पुरुष)- 169 पोस्ट
- अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई (मद्रास) (महिला)- 17 पोस्ट
- IMA और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी चेन्नई के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- भारतीय नौसेना अकादमी के लिए: उम्मीदवारों क पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए।
- वायु सेना अकादमी के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। ध्यान दें कि उम्मीदवार ने 12वीं पास भौतिकी और गणित के साथ की हो।
बता दें कि हर अकादमी के लिए आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवार उपलब्ध आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से आयु सीमा की जांच कर सकते हैं।