फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Counter opened to upgrade Metro's Go Smart Card to NCMC

Lucknow News: मेट्रो के गो स्मार्ट कार्ड को एनसीएमसी में बदलने के लिए विंडो शुरू

Tue, 18 Aug 2026 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Counter opened to upgrade Metro's Go Smart Card to NCMC
लखनऊ। यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने यात्रियों के लिए नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) की सुविधा शुरू कर दी है। पुराने गो स्मार्ट कार्ड को एनसीएमसी में बदलने के लिए सभी मेट्रो स्टेशनों पर एक्सचेंज विंडो खोली गई है। यह सुविधा एक महीने तक मिलेगी। कार्ड बदलने के लिए यात्रियों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक पुराने गो स्मार्ट कार्ड धारकों को पहले कार्ड में उपलब्ध शेष राशि का इस्तेमाल करना होगा। इसके बाद स्टेशन के टिकट काउंटर पर कार्ड का सत्यापन कराना होगा। सत्यापन के बाद यात्री को सरेंडर रसीद दी जाएगी। पुराना कार्ड और रसीद एयरटेल पेमेंट्स बैंक के कियोस्क पर जमा करनी होगी। मोबाइल ओटीपी सत्यापन के बाद नया एनसीएमसी कार्ड निशुल्क जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

मेट्रो के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने 21 जुलाई को लखनऊ मेट्रो में एनसीएमसी सुविधा का शुभारंभ किया था। लखनऊ में सवा लाख से अधिक गो स्मार्ट कार्ड धारक हैं, जिन्हें एनसीएमसी में बदला जाना है। अब तक नौ हजार नए एनसीएमसी कार्ड जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं एनसीएमसी कार्ड के फायदे
एनसीएमसी इंटर-ऑपरेबल ट्रांसपोर्ट कार्ड है। इसका इस्तेमाल देश की अन्य मेट्रो सेवाओं, बसों, पार्किंग और चुनिंदा खुदरा सेवाओं में भी किया जा सकता है। लखनऊ मेट्रो में हर यात्रा पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। नया कार्ड सभी स्टेशनों पर एयरटेल पेमेंट्स बैंक के काउंटर या कियोस्क से प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed