फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ndane launches 'Suraksha Kavach' campaign

Lucknow News: इंडेन ने की सुरक्षा कवच मुहिम की शुरुआत

Tue, 18 Aug 2026 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 18 Aug 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
ndane launches 'Suraksha Kavach' campaign
अ​भियान की शुरुआत करते अ​धिकारी।
लखनऊ। राखी पर्व से पहले इंडेन ने रसोई सुरक्षा अभियान शुरू किया है। इसका मकसद घरों को दुर्घटनामुक्त बनाना और सुरक्षा का एहसास कराना है।
विज्ञापन

सोमवार को इंडियन ऑयल के स्टेट एलपीजी हेड भोद्रो लाकड़ा ने ''सुरक्षा कवच किट'' और ''2 मिनट की तैयारी, सुरक्षा बने हमारी'' मुहिम लॉन्च की। किट में अग्नि-रोधी होस, फायर एक्सटिंग्विशर, फायर बॉल, एप्रन और गैस लाइटर जैसे उपकरण हैं। उपभोक्ता अपनी आवश्यकतानुसार उपकरण चुन सकते हैं, पूरी किट खरीदना अनिवार्य नहीं है। यह ऑफर 31 अगस्त तक उपलब्ध है। उत्पादों पर 40 फीसदी तक छूट दी जा रही है। इंडियन ऑयल ने पूर्वांचल से ''2 मिनट की तैयारी, सुरक्षा बने हमारी'' मुहिम भी शुरू की। इसके तहत डिलीवरी बॉय सिलिंडर देते समय परिसर पर दो मिनट की सुरक्षा जांच करेंगे। वे रसोई में सुरक्षा मानकों, ओ-रिंग और लीकेज की जांच सुनिश्चित करेंगे। यह पहल इंडेन की सुरक्षित और विश्वसनीय सेवा के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed