फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Nepal to become Hindu nation! Former PM Deuba says I am a Hindu Sanatan Dharma should be country identity

प्रस्ताव पारित: नेपाल बनेगा हिंदू राष्ट्र! पूर्व पीएम देउबा बोले- मैं हिंदू हूं, सनातन धर्म ही हो देश की पहचान

Tue, 18 Aug 2026 08:12 AM IST
Bhupendra Singh अतुल मिश्र/अतुल अवस्थी, अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच/काठमांडो
अतुल मिश्र/अतुल अवस्थी, अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच/काठमांडो Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 18 Aug 2026 08:12 AM IST
सार

नेपाल के पूर्व पीएम देउबा ने कहा कि मैं हिंदू हूं, सनातन धर्म ही देश की पहचान हो। उन्होंने सभी समुदायों की आजादी और धार्मिक सद्भाव पर जोर दिया। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Nepal to become Hindu nation! Former PM Deuba says I am a Hindu Sanatan Dharma should be country identity
नेपाल के काठमांडो में पूर्व प्रधानमंत्री देउबा गुट के 14वें राष्ट्रीय सम्मेलन में मौजूद पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/आयोजक

विस्तार

नेपाल के पूर्व पीएम व नेपाली कांग्रेस (नेकां) के नेता शेर बहादुर देउबा ने देश में सनातन धर्म को राष्ट्रीय पहचान देने का फैसला किया है। इससे नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाने की घोषणा बलवती हुई है। देउबा नेतृत्व में नेकां गुट के 14वें राष्ट्रीय सम्मेलन में इसे देश की राष्ट्रीय पहचान के रूप में आगे बढ़ाने का प्रस्ताव पारित किया गया। 

विज्ञापन


देउबा ने कहा, सनातन धर्म को ही नेपाल की पहचान बनाएं। बयान से सियासी माहौल गरमा गया है। हालांकि प्रस्ताव में हिंदू, बौद्ध, किरात और प्रकृति-आधारित धार्मिक परंपराओं के संरक्षण समेत सभी धर्म समुदायों की आजादी, सहिष्णुता और सामाजिक सद्भाव पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन


सम्मेलन के समापन समारोह में देउबा ने 'मैं हिंदू हूं' के नारे के साथ अपनी राजनीति की दिशा स्पष्ट कर दी। नेपाल के पूर्व पीएम ने कहा, मैं किसी का विरोधी नहीं हूं। लेकिन अपनी बात को स्पष्ट करते हुए कहा, बस मुझे यह कहने का अधिकार हो कि मैं हिंदू हूं। उनका बयान सनातन पहचान को लेकर चल रही बहस के बीच महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्ताव पारित... देश को नई पहचान पर सियासत गरमाई

  • 15वें महाधिवेशन का आयोजन देउबा के नेतृत्व में करने का प्रस्ताव।
  • राष्ट्रीय एकता, लोकतंत्र की मजबूती को सभी ताकतों से संवाद।
  • जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप संविधान में आवश्यक संशोधन।
  • सनातन धर्म के साथ हिंदू, बौद्ध और किरात परंपराओं का संरक्षण सुनिश्चित करने पर जोर।
  • सम्मेलन में पारित प्रस्तावों को अंतिम रूप देगी एनपी साउद समिति।

 

कांग्रेस के दूसरे गुट को आपत्ति

नेपाली कांग्रेस के दूसरे गुट के सम्मेलन में पारित प्रस्तावों पर आपत्ति है। प्रवक्ता विनोद चालिसे ने कहा, सम्मेलन में हुए काम और बयानों पर पार्टी की करीबी नजर है। पार्टी जरूरत के अनुसार अपनी प्रतिक्रिया देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed