फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Road constructed without a drain; now, dirty water is flooding into homes.

Bahraich News: बिना नाली के बनवा दी सड़क, अब घरों में भर रहा गंदा पानी

Tue, 18 Aug 2026 12:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Road constructed without a drain; now, dirty water is flooding into homes.
कैसरगंज तहसील में आयोजित समाधान दिवस में समस्याएं सुनते जिलाधिकारी।
बहराइच। साहब, बिना नाली बनवाए सड़क ऊंची करके बनवा दी गई, अब बारिश होते ही घरों में एक फुट से अधिक पानी भर जाता है...। सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पयागपुर तहसील पहुंचे नारायणपुर के मजरा पंडितपुरवा निवासी सच्चिदानंद ने जब अधिकारियों के सामने अपनी यह समस्या रखी तो अधिकारी भी चौंक गए। बारिश के बीच पहुंचीं ऐसी शिकायतों ने जलनिकासी, जमीन पर कब्जे और सड़क निर्माण से जुड़ी समस्याओं की तस्वीर सामने रख दी। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शनिवार को स्वतंत्रता दिवस होने के कारण शासन के निर्देश पर सोमवार को जिले की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। सुबह से बारिश होने के कारण फरियादियों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही, लेकिन जो लोग पहुंचे, उन्होंने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने खुलकर रखीं। अधिकारियों ने शिकायतों को सुनने के साथ संबंधित विभागों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जमीन पर कब्जे के प्रयास की शिकायत
पयागपुर तहसील में ग्राम लौकाही निवासी कांति उर्फ ननकना ने बताया कि गांव के कुछ दबंग उनकी संक्रमणीय भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। पयागपुर में कुल 10 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें दो का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील के अधिवक्ताओं और स्टांप वेंडरों ने भी सामूहिक प्रार्थना पत्र देकर तहसील परिसर में गंदगी और आवारा जानवरों की समस्या उठाई। इस दौरान तहसीलदार अंबिका चौधरी, सीओ हर्षिता तिवारी, बीडीओ आशुतोष श्रीवास्तव और एसओ दीपक कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब्जे व मंदिर के सामने मलबे की उठाई समस्या

नानपारा। संपूर्ण समाधान दिवस में कस्बा निवासी फैजान खान पुत्र चांद अली ने गाटा संख्या 1297/2 पर मदन मुरारी आदि पर अवैध कब्जा करने और निर्माण सामग्री डालने की शिकायत की। वहीं सतरूपा अष्टभुजा दुर्गा मंदिर समिति के अध्यक्ष ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के नाम पर करीब दो माह से मंदिर के सामने सड़क की पटरी खोदकर मलबा और मिट्टी का ढेर लगा दिया गया है। इससे श्रद्धालुओं और राहगीरों को परेशानी हो रही है। एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से फोन पर वार्ता की और श्रावण मास को देखते हुए आगामी नवरात्रि से पहले कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।

कैसरगंज में डीएम-एसपी ने सुनीं समस्याएं

कैसरगंज। तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम अक्षय त्रिपाठी ने की। उन्होंने एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव, एसडीएम प्रशांत कुमार नायक और सीएमओ डॉ. संजय कुमार के साथ फरियादियों की समस्याएं सुनीं। डीएम ने अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। कैसरगंज में 19 प्रार्थना पत्रों में दो का मौके पर निस्तारण हुआ। सदर बहराइच में नौ में से एक, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में 10 में से एक, नानपारा में 14 में से दो और महसी में 27 में से तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed