फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard attacks woman sleeping outside her home.

Bahraich News: घर के बाहर सो रही महिला पर तेंदुए का हमला

Tue, 18 Aug 2026 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacks woman sleeping outside her home.
तेंदुए के हमले में घायल राम प्यारी।
बौंडी। गंगापुरवा गांव में रविवार रात करीब 11 बजे घर के बाहर मच्छरदानी लगाकर सो रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। महिला के हाथ-पैर में गहरे जख्म हुए हैं। परिजन उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां भर्ती कर उसका इलाज चल रहा है। खास बात यह है कि दो दिन पहले ही इसी गांव से एक तेंदुआ पिंजरे में पकड़ा गया था। ऐसे में ग्रामीणों को आशंका है कि क्षेत्र में अभी और तेंदुए मौजूद हैं।
विज्ञापन


गांव निवासी शिवप्यारी (60) प्रतिदिन की तरह रविवार रात घर के बाहर मच्छरदानी लगाकर सो रही थीं। इसी दौरान अचानक आए तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। उनके चीखने पर परिजन जाग गए और शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी दौड़े। इसके बाद हमलावर तेंदुआ भाग निकला। ग्रामीणों ने घायल शिवप्यारी को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम भी गांव पहुंची।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने बताया कि दो दिन पहले इसी गांव में पिंजरा लगाकर एक तेंदुए को पकड़ा गया था। अब दोबारा हमले की घटना सामने आने के बाद ग्रामीणों में भय और बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि खेतों और आबादी के आसपास लगातार जंगली जानवरों की गतिविधियां देखी जा रही हैं। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ तेंदुए की निगरानी के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदुए के हमले की जानकारी मिलने पर देर रात क्षेत्रीय विधायक महसी के प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह भी गंगापुरवा पहुंचे। उन्होंने घायल महिला के परिजनों से घटना की जानकारी ली और ग्रामीणों से बातचीत की। वन क्षेत्राधिकारी मो. शाकिब ने बताया कि तीन टीमें गश्त कर रही हैं। शीघ्र ही पिंजरा लगाया जाएगा। ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed