यूपी: UPSSSC-JE अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम के आवास का किया घेराव, पारदर्शी चयन की मांग; जमकर प्रदर्शन
जूनियर इंजीनियर भर्ती के अभ्यर्थियों ने लखनऊ में उपमुख्यमंत्री के आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, दस्तावेज सत्यापन का परिणाम जल्द जारी करने और विभाग आवंटन में विकल्प देने की मांग की। अभ्यर्थियों ने शासन और आयोग से भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने की अपील की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती के अभ्यर्थियों ने शनिवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास का घेराव किया। 4,612 पदों पर प्रस्तावित भर्ती प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों ने चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और दस्तावेज सत्यापन का परिणाम जल्द जारी करने की मांग उठाई।
प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना था कि भर्ती प्रक्रिया लंबे समय से चल रही है, लेकिन दस्तावेज सत्यापन के परिणाम को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। इससे अभ्यर्थियों में असमंजस बना हुआ है। उन्होंने सरकार और आयोग से जल्द परिणाम जारी कर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की मांग की।
‘डिपार्टमेंट स्किप’ विकल्प की मांग
अभ्यर्थियों ने चयन प्रक्रिया में ‘डिपार्टमेंट स्किप’ का विकल्प देने की भी मांग की। उनका कहना है कि इससे विभाग आवंटन की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और अभ्यर्थियों के हित में हो सकेगी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे भर्ती में किसी तरह की अनियमितता नहीं चाहते और चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से पूरी की जानी चाहिए। अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर शासन स्तर पर जल्द निर्णय लिए जाने की मांग की है।