फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: बारिश से पानी-पानी हुआ लखनऊ, बाढ़ की चपेट में यूपी के 12 जिले; 64 हजार से अधिक लोग प्रभावित

Tue, 18 Aug 2026 12:20 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 18 Aug 2026 12:20 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में हो रही जोरदार बारिश के बीच मानसूनी बारिश का जोर 19 अगस्त से और बढ़ सकता है। माैसम विभाग का कहना है कि 19 से 23 अगस्त तक यानी इस पूरे हफ्ते प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं 20 और 21 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

विज्ञापन
Lucknow inundated by rain 12 UP districts hit by floods
बारिश के बाद सड़क पर भरा पानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
राजधानी लखनऊ में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है। शहर के कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं और जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। बारिश का पानी सड़कों पर जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।


कई प्रमुख मार्गों और निचले इलाकों में पानी भरने से वाहनों की रफ्तार थम गई। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कत हुई। जलभराव के कारण कई स्थानों पर यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश के दौरान हर बार ऐसी स्थिति बनती है।
 
Lucknow inundated by rain 12 UP districts hit by floods
बारिश से जलभराव के बीच निकलते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
लगातार बारिश के चलते नगर निगम और संबंधित विभागों की टीमों को जल निकासी के लिए लगाया गया है। ताकि, लोगों को होने वाली परेशानियों से निजात दिलाया जा सके। 
 
Lucknow inundated by rain 12 UP districts hit by floods
टेंपो स्टैंड में भरा पानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
इधर सोमवार को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश देखने को मिली। सोनभद्र और बरेली में 140 मिमी से अधिक पानी बरसा। राजधानी लखनऊ समेत दिल्ली से सटे जिलों में भी अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक सोनभद्र में सबसे अधिक 147.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। बरेली में 141, प्रयागराज में 126, रायबरेली में 88.4, लखीमपुर खीरी में 84 और शाहजहांपुर में 80.2 मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lucknow inundated by rain 12 UP districts hit by floods
पानी भरने से बंद हुई बाइक, पैदल लेकर जाता राहगीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

सामान्य के करीब पहुंची यूपी में बारिश

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 17 अगस्त तक प्रदेश में कुल 398.6 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश 496.3 मिमी होनी चाहिए थी। यानी अब तक बारिश सामान्य से 20 प्रतिशत कम है। पूर्वी यूपी में कमी 27 प्रतिशत और पश्चिमी यूपी में आठ प्रतिशत है। अगले सप्ताह बारिश इस कमी को कुछ हद तक पूरा कर सकती है।
विज्ञापन
Lucknow inundated by rain 12 UP districts hit by floods
जलभऱाव से आवागमन प्रभावित। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

आज इन जिलों में है भारी बारिश की चेतावनी

चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आस पास के क्षेत्र।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed