फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bajrang Warriors defeated by 304 runs thanks to centuries from Yuvraj and Devansh.

Agra News: युवराज और देवांश के शतकों की बदौलत बजरंग वॉरियर्स को 304 रन से हराया

Tue, 18 Aug 2026 02:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Warriors defeated by 304 runs thanks to centuries from Yuvraj and Devansh.
शतकवीर ​खिलाड़ी
आगरा। राधा माधव क्रिकेट मैदान पर सोमवार को खेले गए अंडर-16-19 आयु वर्ग में ताज स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी ने एकतरफा मुकाबले में बजरंग वॉरियर्स क्रिकेट अकादमी को 304 रनों से हराया।
विज्ञापन

ताज स्पोर्ट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में 5 विकेट खोकर 355 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बजरंग वॉरियर्स की पूरी टीम महज 51 रन पर सिमट गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ताज स्पोर्ट्स की शुरूआत दमदार रही। टीम के युवा बल्लेबाज युवराज तोमर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 107 रन की शतकीय पारी खेली। उनका साथ निभाते हुए देवांश जयस ने भी नाबाद 100 रन बनाए। इसके अलावा ओम शर्मा ने भी 55 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

356 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी बजरंग वॉरियर्स की टीम ताज की घातक गेंदबाजी के आगे ढह गई। देव कुमार ने 6 ओवर में 1 मेडन फेंकते हुए 16 रन देकर 5 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। आरव शर्मा ने किफायती और घातक गेंदबाजी करते हुए 3.2 ओवर में केवल 1 रन देकर 4 विकेट झटके। देवांश ने भी 1 विकेट लिया। ताज स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी के कोच प्रवेश भारद्वाज ने शानदार प्रदर्शन की सराहना की।

शतकवीर खिलाड़ी

शतकवीर खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed