{"_id":"6a83504e945949f87b059112","slug":"three-bodies-found-on-railway-tracks-in-agra-2026-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"19 घंटे में मिले तीन शव: रेलवे ट्रैक पर मिलीं खून से सनी लाशें, मृतकों में युवक-महिला और बच्ची; नहीं हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 घंटे में मिले तीन शव: रेलवे ट्रैक पर मिलीं खून से सनी लाशें, मृतकों में युवक-महिला और बच्ची; नहीं हुई पहचान
Mon, 17 Aug 2026 11:47 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:47 PM IST
सार
यूपी के आगरा जिले में 19 घंटे में तीन शव मिलने से सनसनी फैल गई। तीनों शव रेलवे ट्रैक किनारे मिले। किसी की भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के बरहन थाना क्षेत्र में महज 19 घंटे के भीतर रेलवे ट्रैक के किनारे तीन शव मिले। मृतकों में एक युवक, एक महिला और करीब 10-11 वर्षीय बच्ची शामिल हैं। तीनों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। तीनों के पास से पहचान का कुछ भी नहीं मिला है।
शनिवार रात 8:50 बजे पुलिस को सूचना मिली कि मालगाड़ी की टक्कर लगने से एक युवक की मृत्यु हो गई है। जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक की उम्र तकरीबन 24 साल है। जांच में सामने आया कि वह नगला गोकुल के पास मालगाड़ी के आगे कूद गया। इस बारे में मालगाड़ी के चालक ने जानकारी दी थी। इसके करीब 10 घंटे बाद रविवार सुबह 7 बजे रेलवे ट्रैक के किनारे करीब 25 वर्षीय महिला का शव मिला। प्रथम दृष्टया महिला की मौत ट्रेन से गिरकर पेड़ से टकराने के कारण होने की आशंका जताई गई है। उसकी भी शिनाख्त नहीं हो सकी।

शाम करीबन चार बजे बरहन स्टेशन दो किमी दूर दिल्ली-टूंडला डाउन लाइन के किनारे करीब 10-11 वर्षीय बच्ची का शव मिला। उसकी भी पहचान नहीं हो सकी। मरने वाले आखिर कौन हैं? कहां से आए थे? कहां के रहने वाले थे? इस सभी की जानकारी के लिए पुलिस जांच में जुटी है। शिनाख्त नहीं होने पर शवों का 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह ने बताया कि युवक मजदूर प्रतीत हो रहा है। वह बनियान पहने हुए था। महिला और बच्ची मां-बेटी प्रतीत हो रही हैं। मृतका लोअर-टीशर्ट तो किशोरी टीशर्ट और पेंट पहने हुए है। दोनों अच्छे घर की लग रही हैं। उनके ट्रेन से गिरकर मृत्यु की आशंका है।पुलिस तीनों की पहचान के लिए प्रयास में लगी हैं। फोटो सोशल मीडिया पर डाले गए हैं। आसपास के क्षेत्र से भी जानकारी जुटाई जा रही है।