फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Actress Sai Pallavi Net Worth: साई पल्लवी की नेट वर्थ है करोड़ों में, जानें एक्ट्रेस की आय और फिटनेस का राज

Thu, 16 Jun 2022 03:43 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 16 Jun 2022 03:43 PM IST
विज्ञापन
Actress Sai Pallavi Net Worth Lifestyle Fitness Secret Photos And Images
साई पल्लवी की नेटवर्थ - फोटो : instagram/saipallavi.senthamarai

Actress Sai Pallavi Net Worth: दक्षिण भारतीय सुपरस्टार साई पल्लवी इन दिनों सुर्खियों में है। धर्म के नाम पर हो रही हिंसा की निंदा करते हुए साई पल्लवी ने कश्मीरी पंडितों के पलायन की तुलना गोरक्षकता से कर डाली। उनके इस विवादित बयान के बाद से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। कुछ लोग साई पल्लवी के समर्थन में हैं तो कई लोग उन पर भड़क भी रहे हैं। अभिनेत्री साई पल्लवी ने अपने बयान के साथ ये भी कहा कि वह एक न्यूट्रल एनवायरनमेंट में पली-बढ़ी हैं। उन्होंने लेफ्ट विंग और राइट विंग के बारे में सुना तो है, लेकिन किसी को सही और गलत नहीं कह सकती। साई पल्लवी की फैन फॉलोइंग साउथ सिनेमा प्रेमियों के बीच बहुत ही अच्छी खासी है। साई पल्लवी के अभिनय, स्टाइल, डांस मूव के लिए दीवाने हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि साई पल्लवी का करियर आज जिस बुलंदी पर है, उसके लिए उन्होंने कितनी मेहनत की है? साई पल्लवी का फिटनेस का राज, उनकी लाइफस्टाइल, कमाई और नेट वर्थ के बारे में जानें सबकुछ।

Actress Sai Pallavi Net Worth Lifestyle Fitness Secret Photos And Images
साई पल्लवी का फिटनेस मंत्र - फोटो : instagram/saipallavi.senthamarai

साई पल्लवी का फिटनेस मंत्र

9 मई 1992 में कोटागिरी में जन्मी साई पल्लवी किसी कॉलेज गोइंग लड़कियों की तरह लगती हैं। उनके स्टाइल, लुक्स और फिटनेस को लड़कियां काॅपी करती हैं। फिट रहने के लिए साई सेहतमंद डाइट प्लान को फॉलो करती हैं। उनके दिन की शुरुआत ही सेहतमंद तरीके से होती है। सुबह वह खाली पेट खूब सारा पानी पीती हैं, उसके दो घंटे बाद वह उबली सब्जियां और फलों का नाश्ता करती हैं। उसके बाद लंच में साई पल्लवी को ग्रिल्ड फिश और ब्राउन ब्रेड खाना पसंद है। रात के खाने में साई पल्लवी फिश सूप, चपाती और सब्जी खाना पसंद करती हैं।

Actress Sai Pallavi Net Worth Lifestyle Fitness Secret Photos And Images
साई पल्लवी की नेट वर्थ - फोटो : instagram

साई पल्लवी की कमाई

साई पल्लवी अपने दमदार अभिनय के साथ ही सादगी के लिए मशहूर हैं। उन्होंने तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में काम किया है। एक फिल्म के लिए वह करोड़ों रुपये चार्ज करती हैं। वह महीने में 30 लाख से ज्यादा और सालाना 4 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लेती हैं। साई पल्लवी फिल्मों में अभिनय के अलावा विज्ञापनों और ब्रांड प्रमोशन से भी मोटी कमाई करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Sai Pallavi Net Worth Lifestyle Fitness Secret Photos And Images
साई पल्लवी की नेट वर्थ - फोटो : instagram

साई पल्लवी का कार कलेक्शन

अभिनेत्री साई पल्लवी के पास लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन हैं। उनके पास Mitsubishi Lancer Evo X, Brown Sedan और Maruti Suzuki Nexa Red जैसी महंगी कारें हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है।

विज्ञापन
Actress Sai Pallavi Net Worth Lifestyle Fitness Secret Photos And Images
साई पल्लवी की नेट वर्थ - फोटो : ट्विटर

साई पल्लवी की नेटवर्थ

अभिनेत्री साई पल्लवी नेचर लवर हैं। अक्सर सोशल मीडिया अकाउंट पर साई ऐसी फोटो शेयर करती रहती हैं, जिसमें वह प्रकृति के बीच नजर आ जाती हैं। जंगल और हरियाली से बीच साई पल्लवी का कोयंबटूर में खूबसूरत बंगला है। कम समय में इंडस्ट्री में पहचान बनाने वाली साई पल्लवी 29 करोड़ की कुल संपत्ति की मालकिन हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed