कई लोग प्याज खाना पसंद करते हैं और कई लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें प्याज खाना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। बात जब कच्चे प्याज की हो, तब तो यह लोग एकदम पीछे हट जाते हैं क्योंकि कच्चा प्याज खाने से मुंह से एक अलग तरह की दुर्गंध आने लगती है। ऐसे में यदि किसी का मन हो भी रहा होता है खाने का तो भी वह इसे नजरअंदाज कर देता है लेकिन कच्चा प्याज खाने से शरीर को एक से बढ़कर एक लाभ पहुंचते हैं, इसमें भी कोई दो राय नहीं है। अगली स्लाइड्स से जानिए कच्ची प्याज खाने से क्या-क्या लाभ पहुंचता है।
कच्चा प्याज खाने से हडि्डयां होती हैं मजबूत और भी हैं फायदे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हडि्डयां होती हैं मजबूत
नियमित रूप से दिन में एक बार कच्चा प्याज खाने वाले लोगों की हड्डी कमजोर नहीं होती है। वैसे तो हड्डी मजबूत करने के लिए डेयरी प्रोडक्ट का इस्तेमाल होता है लेकिन यदि आपको डेयरी प्रोडक्ट सूट नहीं होते हैं तो प्याज आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि दिन में एक बार तो प्याज खाने के साथ खा ही लिए जाएं ताकि आगे चलकर हड्डी कमजोर न हो।
काले-घने बाल
यदि आप भी चाहती हैं कि आपके बाल काले एवं घने हो जाए। उनका रंग एकदम पक्का नजर आए तो कच्चा प्याज खाना शुरू कर दें। समय के साथ कई सारी महिलाओं का धूल- धुएं के कारण बालों का रंग बदल जाता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप कोई कैमिकल आदि वाला प्रोडक्ट लगाने की बजाय प्याज खाना शुरू कर दें, जल्द ही आपको अपने बालों के रंग में अंतर दिखना शुरू हो जाएगा।
ब्लड प्रेशर में राहत
यदि आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है तब तो आपको प्रतिदिन दो प्याज खाना ही चाहिए। प्याज खाने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और ब्लड कैंसर जैसी बीमारियां भी दूर ही रहती हैं इसलिए ब्लड प्रेशर के मरीजों को खाने के साथ कच्चा प्याज खाना ही चाहिए। प्याज का स्वाद अच्छा नहीं लगता है तो एक बार उसे पानी में निकाल लें, आपको खाने में आसानी हो जाएगी।
कैंसर कितनी गंभीर बीमारी है और इससे लड़ना उतना ही मुश्किल इसलिए कैंसर के मरीजों को अपने भोजन में कच्चा प्याज खाना ही चाहिए। इसके सेवन से कैंसर से लड़ने में मदद तो मिलती ही है साथ ही मनुष्य जल्दी ठीक भी होता है। प्याज के सेवन से रोग- प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है क्योंकि इसमें अच्छी मात्रा में विटामिन- सी पाया जाता है इसलिए प्रतिदिन कच्चा प्याज जरूर खाएं।