Anant Ambani Net Worth 2024: दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपतियों में से एक मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी पिछले दिनों अपने प्री वेडिंग फंक्शन को लेकर चर्चा में थे। इस समारोह पर दुनियाभर की नजर थी, जिसमें विश्व के सबसे अमीर लोग, दिग्गज सेलिब्रिटी शामिल हुए थे। इवेंट पर सैकड़ों करोड़ खर्च किए गए।
Anant Ambani: करोड़ों की घड़ी और सबसे महंगी कार के मालिक हैं अनंत अंबानी, जानें उनकी कुल संपत्ति
आइए जानते हैं अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत अंबानी की लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में और वह कितनी संपत्ति के मालिक हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनंत अंबानी की कुल संपत्ति
अनंत अंबानी का जन्म 10 अप्रैल 1995 में हुआ था। वह भारत के सबसे बड़े उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे हैं। नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के बेटे अनंत ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की। बाद में रोड आइलैंड में ब्राउन यूनिवर्सिटी से डिग्री हासिल की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,अनंत अंबानी की कुल संपत्ति 45 अरब डॉलर यानी 3,44,000 करोड़ रुपये है।
क्या करते हैं अनंत अंबानी
रिलायंस इंडस्ट्री से जुड़े अनंत अंबानी रिलायंस जियो में एंटरप्रेन्योर वन के लिए निदेशक मंडल के सदस्य हैं। वह रिलायंस के एनर्जी बिजनेस को संभाल रहे हैं। रिलायंस न्यू एनर्जी और रिलायंस सोलर एनर्जी के डायरेक्टर हैं। वहीं रिलायंस रिटेल बोर्ड में भी शामिल हैं।
अनंत अंबानी की गाड़ियों का कलेक्शन
ईशा अंबानी और आकाश अंबानी के छोटे भाई अनंत के पास सबसे महंगी रोल्स रॉयस, रेयर रोल्स रॉयस फैंटम ड्राॅप हेड कूप है, जो लगभग 10 करोड़ रुपये की बताई जाती है। उनके कलेक्शन में बैंटले बेंटायगा है, जिसकी कीमत लगभग 4.10 करोड़ है। बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी फ्लाइंग स्पर कार और फेरारी एसएफ 90 स्ट्रैडल भी उनके कलेक्शन में है।
अनंत अंबानी के पास करोड़ों की घड़ी
राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन में उनके हाथों में रेयर लग्जरी वॉच देखी गई थी। पटेक फिलिप नाम के ब्रांड की इस घड़ी की कीमत लगभग 18 करोड़ रुपये है।