फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baba Bageshwar: चार्टर्ड प्लेन से लेकर महंगी गाड़ियों तक में घूमते हैं धीरेंद्र शास्त्री, ऐसी है लाइफ स्टाइल

Fri, 07 Jul 2023 03:48 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 07 Jul 2023 03:48 PM IST
विज्ञापन
Bageshwar Dham Sarkar Dhirendra Krishna Shastri Lifestyle Car Collection and Houses Full Details
Bageshwar Dham Sarkar Dhirendra Krishna Shastri Lifestyle - फोटो : Istock

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में जन्में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपनी चमत्कारी सिद्धियों की वजह से, जहां पूरे देश में चर्चा का विषय बने हुए हैं। वहीं मन की बात जान लेने की उनकी कला और सिद्धी ने दुनिया में उनके प्रति एक अलग तरह के आकर्षण को पैदा किया है। उनकी सिद्धी के चलते एक बड़ा जनसमुदाय उनसे जुड़ा हुआ है। इस बीच बीते दो सालों के अंदर-अंदर पंडित धीरेंद्र शास्त्री अपनी सिद्धी के बूते पूरे देश के शहरों में अलग-अलग जगहों पर अपने कार्यक्रम करते रहे हैं। उनके इन कार्यक्रमों में लाखों का जनसमुदाय इकट्ठा होता रहा है। इस बीच उनके इन कार्यक्रमों की इंस्टाग्राम, फेसबुक से लेकर सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर चर्चा रही है और करोड़ों लोगों ने उनके वीडियो को देखा है। हाल ही में बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, बिहार के पटना से कुछ दूरी पर स्थित नौबतपुर हनुमंत कथा के आयोजन में पहुंचे। इस दौरान कथा में शामिल होने के लिए लाखों की भीड़ उमड़ी। अपने बयानों और राजनीतिक गलियारों में रसूख को लेकर चर्चा में रहे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की लाइफस्टाइल भी काफी चर्चा में रही है। पहले वेशभूषा के कारण और अब पटना में चार्टर्ड प्लेन को लेकर भी सुर्खियों में आए हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं 26 वर्षीय इस युवा कथावाचक की लाइफस्टाइल के बारे में - 

Bageshwar Dham Sarkar Dhirendra Krishna Shastri Lifestyle Car Collection and Houses Full Details
Bageshwar Dham Sarkar Dhirendra Krishna Shastri Lifestyle - फोटो : अमर उजाला

मध्य प्रदेश में हुआ जन्म

पंडित धीरेंद्र शास्त्री का जन्म गढ़ा गांव, छतरपुर जिला, मध्य प्रदेश में हुआ था। उनके घर की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर थी। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के घर में खाने पीने का भी काफी अभाव था। कच्चा मकान होने के कारण बरसात के सीजन में उनके घर की छत टपकती थी। 

9 साल की उम्र में मंदिरों में जाने की कर दी थी शुरुआत

धीरेंद्र शास्त्री 9 साल की उम्र में मंदिरों में जाने लगे थे। इस दौरान उन्होंने अपने दादा जी के साथ रामकथा को कहना सीखा। वहीं बात अगर धीरेंद्र शास्त्री की पढ़ाई लिखाई की करें, तो इसको लेकर इंटरनेट पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अपने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की पढ़ाई गढ़ा गांव से पूरी की। इसके बाद उन्होंने बीए की डिग्री को हासिल किया। 

Bageshwar Dham Sarkar Dhirendra Krishna Shastri Lifestyle Car Collection and Houses Full Details
Bageshwar Dham Sarkar Dhirendra Krishna Shastri Lifestyle - फोटो : सोशल मीडिया

छोटी उम्र से ही कथावाचन करने लगे थे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

छोटी उम्र से ही धीरेंद्र शास्त्री ने प्रवचन देने की शुरुआत कर दी थी। मान्यता कहती है कि उन पर बालाजी की असीम कृपा है, जिसके चलते उनको कई तरह की सिद्धियां प्राप्त हैं। धीरे-धीरे प्रवचनों के माध्यम से पंडित धीरेंद्र शास्त्री की लोकप्रियता देश दुनिया में बढ़ने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bageshwar Dham Sarkar Dhirendra Krishna Shastri Lifestyle Car Collection and Houses Full Details
Bageshwar Dham Sarkar Dhirendra Krishna Shastri Lifestyle - फोटो : सोशल मीडिया

बागेश्वर धाम तक का सफर

बागेश्वर धाम हनुमान जी का बहुत पुराना और प्रसिद्ध मंदिर है। इस मंदिर की देखभाल पंडित धीरेंद्र शास्त्री की पिछली 3 से 4 पीढ़ियां करती आ रही हैं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने इस परंपरा को आगे बढ़ाने का काम किया है। आज के समय पंडित धीरेंद्र शास्त्री बागेश्वर धाम में कथा वाचन करते हैं। बागेश्वर धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी समस्या को लेकर बाबा के पास पहुंचते हैं। 

विज्ञापन
Bageshwar Dham Sarkar Dhirendra Krishna Shastri Lifestyle Car Collection and Houses Full Details
Bageshwar Dham Sarkar Dhirendra Krishna Shastri Lifestyle - फोटो : अमर उजाला

कितनी संपत्ति के मालिक हैं पंडित धीरेंद्र शास्त्री

पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कमाई का कोई पुख्ता सबूत नहीं है। अपने एक इंटरव्यू में वे बताते हैं कि उनकी संस्था किसी प्रकार का बिजनेस नहीं चलाती है। उनको करोड़ों भक्तों का प्यार मिलता है। भक्त अपनी खुशी से यहां पर दान दक्षिणा चढ़ाते हैं।

वहीं हाल ही में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बिहार में थे। बिहार में उनका पांच दिवसीय हनुमंत कथा का कार्यक्रम था। इस दौरान उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह चार्टर्ड प्लेन में नजर आ रहे हैं। ऐसे में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पास चार्टर्ड प्लेन होने का भी दावा किया जा रहा है। हालांकि, इसको लेकर अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। वहीं पंडित धीरेंद्र शास्त्री की ख्याति इन दिनों काफी लोकप्रिय हो चुकी है। ऐसे में इनके फोलॉअर्स इनको लग्जरी कार और हेलीकॉप्टर से लेने के लिए आते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed