जब से गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने ड्रैगन फ्रूट का नाम बदलकर ‘कमलम’ किया है, यह फल पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। मुख्यमंत्री का कहना है कि यह फल कमल की तरह ही खूबसूरत दिखता है और कमल हमारा राष्ट्रिय पुष्प भी है इसलिए इससे बेहतर कोई नाम नहीं हो सकता है। भारत में पिछले कई सालों से गुजरात में इस फल की पैदावार होने लगी। यह कैक्टस परिवार का सदस्य है। मुख्यमंत्री रूपाणी का कहना है कि इस फल के लिए ड्रैगन फ्रूट नाम बिल्कुल भी ठीक नहीं है क्योंकि ड्रैगन का संबंध चीन से है। अगली स्लाइड्स से जानिए कमलम से जुड़े फायदे।
जानिए अब से ‘कमलम’ कहलाने वाले इस स्वादिष्ठ फल के फायदे, डेंगू के उपचार में करता है सहायता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू का इलाज
कमलम की सहायता से डेंगू का उपचार संभव है। इस फल के बीजों में फाइटोकेमिकल में एंटीऑक्सिडेंट और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं, जो कि डेंगू के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं। इसमें अच्छी मात्रा में विटामिन-सी भी पाया जाता है, जो कि शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायता करता है। ऐसा करने से डेंगू जैसी समस्या से इस फल के सेवन से आराम से लड़ा जा सकता है।
गठिया का उपचार
गठिया की समस्या जोड़ों को प्रभावित करती है। इसमें जोड़ों में असहनीय दर्द होता है। जोड़ोंं में होने वाले दर्द और सूजन के पीछे एक कारण शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस का बढ़ जाना भी है। इस ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है कमलम। कमलम में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट गठिया के दर्द में आराम दिलाने में सहायता करते हैं। चिकित्सक स्वयं गठिया के मरीजों को कमलम खाने की सलाह देते हैं।
गर्भावस्था में करें सेवन
चूंकि पुराने लोग इस फल के बारे में बहुत अधिक नहीं जानते हैं तो उन्हें लगता है कि क्या पता यह फल गर्भावस्था में खाना सही है भी या नहीं तो हम आपको बता दें, गर्भावस्था में कमलम के सेवन से महिलाओं को एनीमिया की समस्या नहीं होती है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। इसलिए गर्भावस्था में इसको खाने से कोई नुकसान नहीं होता है। और भी लोग जिन्हें आयरन की कमी है, उन्हें भी इस फल का सेवन करना चाहिए।
रूसी का इलाज
बालों में रूसी का होना बहुत सामान्य बात है। सर्दियों में तो रूसी अधिकतर लोगों के बालों में हो जाती है। ऐसी स्थिति में बाल दिन-ब- दिन और खराब होते हैं, इसलिए आप अपने बालों का ध्यान रखें और कमलम का सेवन जरूर करें। कमलम में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जिनमें फैटी एसिड भी शामिल है, जो कि रूसी को कम करने में काफी हद तक सहायता करते हैं।