भारत हो या अन्य कोई देश, हर जगह कुछ बातें समान होती हैं, जैसे देश विदेश की सड़कें। दुनियाभर में पर्यटन भले ही अलग अलग हों लेकिन वहां तक जाने का सड़क मार्ग लगभग एक सा होता है। काले या ग्रे रंग की सड़के आपको हर जगह दिख सकती हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि किसी देश की सड़के अलग रंग की भी हो सकती हैं? अगर नहीं सोचा है तो आपको कुछ तस्वीरों पर नजर डालनी चाहिए। एक देश ऐसा भी हैं, जहां कि सड़कों का रंग न तो काला है और न ग्रे, बल्कि यहां कि सड़के नीले रंग में रंगी हैं। किसी और देश में आपको ऐसी सड़के देखने को नहीं मिलेंगी। नीले रंग की सड़के देश की खूबसूरती को बढ़ा देती हैं। यहां घूमते समय आपको महसूस होगा कि सड़के आसमान को छू रही हैं। चलिए जानते हैं कि देश में नीले रंग की सड़के हैं, और क्यों यहां अन्य देशों से अलग रंग की सड़के बनाई गईं हैं।
Blue Road Country: इस देश की सड़कें हैं सबसे अलग, ये खास नजारा देख भूल जाएंगे आसमान
किस देश की सड़कें नीले रंग की हैं?
दरअसल, कतर में आपको नीले रंग की सड़के देखने को मिलेंगी। कतर का नजारा काफी अद्भुत लगता है। नीले रंग की सड़कों पर फर्राटा भरती गाड़ियां आपका मन मोह लेंगी। ऐसा नहीं कि हमेशा से ही कतर की सड़के नीले रंग की थीं। साल 2019 से पहले तक कतर में भी अन्य देशों की तरह की काले रंग की सड़कें थी, लेकिन बाद में कतर की सड़कों को रंग बदल दिया गया।
कतर की सड़कें नीले रंग की क्यों हैं?
विश्वभर में ग्लोबल वाॅर्मिंग का मुद्दा चर्चा में है। कई देश लगातार बढ़ रहे तापमान को नियंत्रित करने के लिए लगातार जरूरी कदम उठा रहे हैं। इसी कड़ी में कतर में भी ग्लोबल वाॅर्मिंग को लेकर सड़कों का रंग नीला कर दिया गया। अधिकतर सड़कों को साल 2019 के बाद नीले रंग में बदल दिया गया। माना जा रहा है कि नीले रंग की सड़के तापमान को बैलेंस करने का काम करती हैं।
सड़क का रंग बदलने का फायदा
वैज्ञानिकों के मुताबिक, काला रंग सबसे अधिक रेडिएशन अब्जाॅर्ब करता है। काले रंग के कारण अधिक हीट भी निकलती है। वहीं अगर सड़क किनारे पेड़ न हों तो तापमान और अधिक बढ़ जाता है। ऐसे में काले या ग्रे रंग की सड़क का तापमान 20 से 25 डिग्री से ज्यादा होता है। इसलिए कतर में सड़कों को नीले कलर में बदलकर तापमान को कम करने की कोशिश की जा रही है।
और किन जगहों पर हैं नीले रंग की सड़कें
कतर के अलावा कई और देशों के कुछ शहरों में नीले रंग की सड़कें हैं। इसमें लास वेगास, मक्का और टोक्यो का नाम शामिल हैं। यहां की सड़कों को भी नीले रंग से रंगा गया है।