{"_id":"5d6b6bab8ebc3e013c6c9fbe","slug":"buy-maruti-alto-at-rs-1-50-lakh-and-maruti-celerio-at-rs-2-30-lakh-in-india-only-54-cars-are-left","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहली कार का सपना होगा पूरा, यहां आधी कीमत में मिल रही है सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
पहली कार का सपना होगा पूरा, यहां आधी कीमत में मिल रही है सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Sun, 01 Sep 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Buying used car,
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हम लगातार आपको सेकंड हैंड कारों के बारे में बताते आ रहे हैं। कार बाजार में सेकंड हैंड गाड़ियों की भरमार है। थोड़ा सर्च करने पर आपको एक अच्छा मॉडल मिल सकता है। जो लोग पहली बार कार खरीदने का सपना देख रहे हैं उनके लिए यह रिपोर्ट काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। क्योंकि यहां हम आपके लिए दो खास कारें लेकर आये हैं जो आपकी पहली कार का सपना पूरा कर सकती हैं।
Trending Videos
अच्छी सेकंड हैंड कार खरीदने के ठिकाने
2 of 4
Used car
अगर आप नई कार की जगह पुरानी कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आप इसके लिए आप महिंद्रा फर्स्ट चॉइस, Droom, मारुति ट्रू वैल्यू , Olx, और Hyundai के शोरूम से संपर्क कर सकते हैं। यहां पर आपको कई सारे ऑप्शन मिल जायेंगे। यहां डाक्यूमेंट्स को लेकर कोई दिक्कत नहीं होगी, साथ ही RC भी आसानी से ट्रांसफर हो जाती है। सेकंड हैंड कार खरीदने के लिए आप दिल्ली के करोल बाग, लाजपत नगर भी जा सकते हैं यहां पर भी आपको कई अच्छे ऑप्शन मिल जायेंगे, इतना ही नहीं True value और महिंद्रा फर्स्ट चॉइस की तुलना में आपको यहां सस्ती कीमत में कार मिल जाएगी लेकिन उसके लिए आपके पास गाड़ियों की परखने की भी सभी जानकारी होनी चाइये। हमारा मकसद यहां आपको सिर्फ सही जानकारी देना है।
ऑटो एक्सपर्ट टूटू धवन के मुताबिक सेकंड हैंड कार जहां से भी खरीदें उसकी पूरी हिस्ट्री जरूर चेक करें। इसके अलावा कार के सभी पार्ट्स बॉडी, पेंट, इंजन, दरवाजे, डिग्गी, हुड, लाइट, शीशे इत्यादि को बारीकी से जांच करें। बेहतर होगा अगर आप साथ में एक मैकेनिक भी लेकर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कम दाम में मिल रही है ऑल्टो
3 of 4
maruti alto
- फोटो : google
इन दिनों True Value पर अच्छी कंडीशन वाली ऑल्टो की कीमत 1.50 लाख रुपये से शुरू होती है। साथ ही कंपनी एक साल की वारंटी और 3 सर्विस फ्री मिल रही हैं। अगर यहां आपको सही ऑप्शन नहीं मिलते तो आप OLX, Droom, लाजपत नगर, करोल बाग भी जा सकते हैं जहां आपको ज्याद अच्छे ऑप्शन मिल जायेंगे। आप अपने साथ किसी जानकार को भी साथ ले जा सकते हैं।
सेलेरियो खरीदें कम दाम में
4 of 4
celerio limited edition
अगर आपका बजट थोड़ा और ज्यादा है तो True Value पर आपको अच्छी कंडीशन वाली सेलेरियो भी आसानी से मिल जाएगी। इस समय नई सेलेरियो की कीमत 4.31 लाख रुपये से शुरू होती है। लेकिन सेकंड हैंड कार बाजार में यह कार 2.30 लाख रुपये की शुरुआती में मिल जाएगी। इसके अलावा इस कार पर आपको एक साल की वारंटी और तीन सर्विस फ्री मिल रही हैं। इसका अलावा आप OLX, लाजपत नगर और करोल बाग मार्किट जा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X