सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

ब्वॉयफ्रेंड की सीट थी दूर तो लड़की ने एयर होस्टेस के मुंह पर फेंक दिया खौलता पानी

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Sun, 01 Sep 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
girlfriend and boyfriend misbehaved with flight attendant in airasia flight
प्रतीकात्मक तस्वीर

एक फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर काम करना आसान नहीं होता है। विमान में सवार सभी यात्रियों की अलग-अलग मांगें होती हैं, जिन्हें एक ही समय पर पूरा करना फ्लाइट अटेंडेंट के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। इस दौरान कई यात्री उनसे काफी बदसलूकी भी करते हैं। ऐसा ही एक मामला क्योरा के जरिए आया है। क्योरा पर एक सवाल था, जिसमें पूछा गया था कि फ्लाइट में किसी फ्लाइट अटेंडेंट के साथ सबसे अपमानजनक चीज क्या देखी है। तो जवाब में एक यूजर ने ऐसी घटना का जिक्र किया है जो आपको हैरान कर सकता है। 

Trending Videos
girlfriend and boyfriend misbehaved with flight attendant in airasia flight
- फोटो : Stackumbrella

यूजर का नाम नूरालिया है। नूरालिया खुद फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर एयर एशिया विमान में काम करते हैं। नूरालिया ने बताया कि एक महिला यात्री ने एयर होस्टेस के ऊपर गर्म पानी फेंक दिया था। महिला ने एयरहोस्टेस के साथ काफी बदसलूकी की। डेली मेल के अनुसार एक महिला यात्री को उस वक्त गुस्सा आ गया जब उसे इस बात का पता चला कि विमान के अंदर उसकी सीट उसके ब्वॉयफ्रेंड के पास नहीं है। गर्लफ्रेंड को इस बात पर इतना गुस्सा आया कि उसने नूडल्स और गर्म पानी को वहां खड़ी एक एयर होस्टेस के मुंह पर फेंक दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
girlfriend and boyfriend misbehaved with flight attendant in airasia flight

बता दें कि दोनों ही प्रेमि-प्रेमिका सिरफिरे थे। ब्वॉयफ्रेंड के पास सीट ना मिलने पर लड़की ने एयर होस्टेस के मुंह पर गर्म पानी फेंक दिया तो वहीं उसके ब्वॉयफ्रेंड ने एयर होस्टेस को विमान उड़ा देने की धमकी दे रहा था। इस पूरे घटनाक्रम को विमान में सवार अन्य लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। 

girlfriend and boyfriend misbehaved with flight attendant in airasia flight
एयर एशिया (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

इसी दौरान एयर होस्टेस की चिल्लाने की आवाज सुनकर फ्लाइट में ही जरूरी क्रू मेंबर्स भी वहां पहुंच गए। देखते ही देखते मामला इतना गंभीर हो गया कि क्रू मेंबर्स एयर होस्टेस के हाल देखने पहुंचे। उसे संभालने लगे और उसके बचाव में आ गए। 

विज्ञापन
girlfriend and boyfriend misbehaved with flight attendant in airasia flight

जब चलते विमान में इतना कुछ होने लगा तो पायलटों और विमान के दूसरे अधिकारियों ने विमान को रोक कर हंगामा कर रहे ब्वॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड को उनके सामान के साथ नीचे उतार दिया। आगे की यात्रा में कोई रूकावट ना हो इसलिए विमान को वापस मोड़ लिया और 90 मिनट की यात्रा को रद्द कर दिया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed