Chaitra Navratri 2024 Day 6 Wishes: नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। ऋषि कात्यायन की पुत्री होने के कारण देवी के इस स्वरूप को मां कात्यायनी कहा जाता है। माता कात्यायनी की पूजा से विवाह संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। मां कात्यायनी को ब्रज मंडल की अधिष्ठात्री देवी माना जाता है। कहते हैं कि श्रीकृष्ण को पाने के लिए ब्रज की गोपियों ने कालिंदी नदी के तट पर मां कात्यायनी की ही पूजा की थी।
Navratri Day 6 Wishes: नवरात्रि का छठा दिन मां कात्यायनी को समर्पित, प्रियजनों को भेजें ये भक्तिमय संदेश
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sun, 14 Apr 2024 06:00 AM IST
सार
छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा से पहले दिन की शुरुआत उनके दिव्य मंत्रों से करें। कुछ खास मंत्रों, शुभकामना संदेशों के जरिए जय माता दी का जाप करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन