फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri 2025: यहां देखें माता दुर्गा के नौ रूपों की तस्वीरें, मंत्रों के जाप के साथ करें नवरात्रि की शुरुआत

Sun, 30 Mar 2025 06:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 30 Mar 2025 06:00 AM IST
सार

यहां प्रथम नवरात्रि से नवमी तिथि तक सभी देवी स्वरूपों के नाम, तस्वीर और उनके बीज मंत्र दिए जा रहे हैं, जिनके दर्शन और जाप के साथ नवरात्रि के दिवस की शुरुआत करें। 

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025 Nine forms of Maa Durga Images with name, Colors Chant mantra Shloka Wishes in Hindi
नवरात्रि के नौ स्वरूप - फोटो : adobe

Nine forms of Maa Durga Images with name:  आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। 30 मार्च यानी आज नवरात्रि का पहला दिन है। नवरात्रि नौ दिन का पर्व है, जिसके हर दिन नवदुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। घटस्थापना के मां दुर्गा अपने वाहन और सभी स्वरूपों के साथ आगमन करती हैं। ऐसे में हर दिन मां के हर स्वरूप की अलग और खास तरह से पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही नवरात्रि के हर दिन की शुरुआत देवी के स्वरूप के मुताबिक उनके बीज मंत्र के जाप से करें। 



यहां प्रथम नवरात्रि से नवमी तिथि तक सभी देवी स्वरूपों के नाम, तस्वीर और उनके बीज मंत्र दिए जा रहे हैं, जिनके दर्शन और जाप के साथ नवरात्रि के दिवस की शुरुआत करें। साथ ही हर दिन अपने प्रियजनों को मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की फोटो भेज कर नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Chaitra Navratri 2025 Nine forms of Maa Durga Images with name, Colors Chant mantra Shloka Wishes in Hindi
शारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि- मां शैलपुत्री - फोटो : amar ujala

प्रथम नवरात्रि

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार मां शैलपुत्री हिमालयराज की पुत्री हैं। मां शैलपुत्री की पूजा करनी है तो बीज मंत्र का जाप जरूर करें।

ह्रीं शिवायै नम:।

Chaitra Navratri 2025 Nine forms of Maa Durga Images with name, Colors Chant mantra Shloka Wishes in Hindi
देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा - फोटो : अमर उजाला
द्वितीय नवरात्रि

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। मां ब्रह्मचारिणी का यह स्वरूप तपश्वनी का है। मान्यता है कि नारदजी के उपदेश से मां पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करके के लिए घोर तपस्या की थी। इस कठिन तपस्या के कारण उन्हें तपश्चारिणी या ब्रह्मचारिणी नाम मिला। ये रहा बीज मंत्र

ह्रीं श्री अम्बिकायै नम:।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025 Nine forms of Maa Durga Images with name, Colors Chant mantra Shloka Wishes in Hindi
Shardiya Navratri Day 3 - फोटो : amar ujala

तृतीय नवरात्रि

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। माता चंद्रघंटा का स्वरूप शांतिदायक और कल्याणकारी है। माता चंद्रघंटा की सवारी बाह है। उनके शरीर का रंग स्वर्ण के समान चमकीला है। मस्तक में घंटे के आकार का अर्धचंद्र विराजमान है। इस कारण ही इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है। मां चंद्रघंटा का बीज मंत्र-

ऐं श्रीं शक्तयै नम:

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025 Nine forms of Maa Durga Images with name, Colors Chant mantra Shloka Wishes in Hindi
Shardiya Navratri Day 4 - फोटो : amar ujala

चतुर्थ नवरात्रि

नौ दिवसीय नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है। माता कूष्मांडा अष्टभुजाधारी और सिंह पर सवार रहती हैं। मां कूष्मांडा के पूजन में इस मंत्र का जाप करें।

ऐं ह्री देव्यै नम:

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed