Chaitra Navratri 2025 : चैत्र मास में नौ दिनों का खास हिंदू पर्व मनाया जाता है, जो देवी दुर्गा को समर्पित होता है। नौ दिवसीय पर्व के हर दिन माता दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस पर्व के दौरान लोग उपवास रखते हैं और देवी की पूजा करते हैं। चैत्र नवरात्रि से ही हिंदू नववर्ष की शुरुआत भी होती है। त्योहार को उत्साह के साथ मनाने के लिए नवरात्रि पर घर की सजावट की जाती है, जिसके लिए पारंपरिक तरीका अपनाया जाता है। घर के द्वार, आंगन और मंदिर को रंगोली से सजाया जा सकता है। मान्यता है कि प्रथम नवरात्रि यानी घटस्थापना से माता दुर्गा का आगमन होता है। उनके स्वागत के लिए आकर्षक रंगोली द्वार पर सजा सकते हैं। वहीं नवरात्रि के हर दिन के लिए सुंदर सुंदर और कम वक्त में बनने वाली आसान रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। यहां आपको नवरात्रि के नौ दिनों के लिए नौ सरल रंगोली डिजाइन की तस्वीरें दी जा रही हैं।
Chaitra Navratri 2025 Rangoli Designs: नवरात्रि पर इन आकर्षक रंगोली डिजाइन से सजाएं घर का मंदिर और द्वार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Fri, 28 Mar 2025 04:05 PM IST
सार
नवरात्रि के हर दिन के लिए सुंदर सुंदर और कम वक्त में बनने वाली आसान रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। यहां आपको नवरात्रि के नौ दिनों के लिए नौ सरल रंगोली डिजाइन की तस्वीरें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन