फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Navratri Ashtami 2024: अष्टमी पर करें मां महागौरी की पूजा, नवरात्रि के आठवें दिन भेजें ये शुभ संदेश

Tue, 16 Apr 2024 06:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 16 Apr 2024 06:00 AM IST
सार

अष्टम स्वरूप देवी महागौरी की उपासना से पहले दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं प्रियजनों को भेजें। यहां दुर्गा अष्टमी के मंत्र, श्लोक और भक्तिमय संदेश दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Chaitra Navratri Day 8 Durga Ashtami Mantra Maa Mahagauri Puja Vidhi Shloka Bhajan Wishes in hindi
Chaitra Navratri Durga Ashtami - फोटो : Amar Ujala

Durga Ashtami Mantra: चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन को दुर्गा अष्टमी कहते हैं। इस बार चैत्र नवरात्रि 2024 की दुर्गा अष्टमी का पर्व 16 अप्रैल को मनाया जा रहा है। माता महागौरी का रंग अत्यंत गौर वर्ण है।आदिशक्ति श्रीदुर्गा का अष्टम रूप श्री महागौरी को कठिन तपस्या से गौर वर्ण प्राप्त हुआ था। उन्हें उज्जवला स्वरूपा महागौरी, धन ऐश्वर्य प्रदायिनी, चैतन्यमयी त्रैलोक्य पूज्य मंगला नामों से भी जाना जाता है।



मां महागौरी की चार भुजाएं और वाहन बैल है। उनका स्वभाव शांत और आयु आठ वर्ष की मानी जाती है। अष्टम स्वरूप देवी महागौरी की उपासना से पहले दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं प्रियजनों को भेजें। यहां दुर्गा अष्टमी के मंत्र, श्लोक और भक्तिमय संदेश दिए जा रहे हैं।
 

Chaitra Navratri Day 8 Durga Ashtami Mantra Maa Mahagauri Puja Vidhi Shloka Bhajan Wishes in hindi
Chaitra Navratri Durga Ashtami - फोटो : Amar Ujala

महागौरी बीज मंत्र

श्री क्लीं ह्रीं वरदायै नम:।

पूजन मंत्र

श्वेते वृषे समारुढा श्वेताम्बरधरा शुचि:। 
महागौरी शुभं दद्यान्महादेव-प्रमोद-दा।।

Chaitra Navratri Day 8 Durga Ashtami Mantra Maa Mahagauri Puja Vidhi Shloka Bhajan Wishes in hindi
Chaitra Navratri Durga Ashtami - फोटो : Amar Ujala

दुर्गा अष्टमी का त्योहार
जीवन में लाएं खुशियां अपार।
मां दुर्गा पधारें आपके द्वार
हमारी मनोकामना मां करो स्वीकार।

दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri Day 8 Durga Ashtami Mantra Maa Mahagauri Puja Vidhi Shloka Bhajan Wishes in hindi
Navratri Durga Ashtami - फोटो : Amar ujala

या देवी सर्वभूतेषुशक्तिरूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

विज्ञापन
Chaitra Navratri Day 8 Durga Ashtami Mantra Maa Mahagauri Puja Vidhi Shloka Bhajan Wishes in hindi
Navratri Durga Ashtami - फोटो : Amar ujala

सर्व मंगल मांगल्ये
शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्र्यम्बके गौरी
नारायणी नमोस्तुते।।

दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed