फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Christmas 2024: क्रिसमस पर जरूरतमंदों के लिए बने सांता, इन चीजों से करें मदद

Wed, 25 Dec 2024 07:20 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 25 Dec 2024 07:20 AM IST
सार

आप कैसे किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। यहां कुछ आसान और प्रभावशाली तरीके दिए गए हैं, जिनसे आप जरूरतमंदों की मदद करते हैं और उन्होंने क्रिसमस पर तोहफे के रूप में खुशियां दे सकते हैं।

विज्ञापन
Christmas 2024 Simple Way To Help Needy On Christmas Day
क्रिसमस पर जरूरतमंदों की मदद के तरीके - फोटो : amar ujala

Christmas 2024: क्रिसमस खुशियों का त्योहार है। इस पर्व में लोग एक दूसरे के साथ जश्न मनाते हैं और उपहार बांटते हैं। आप अपने दोस्तों, परिवार और बच्चों के सीक्रेट सांता बनते हैं। सीक्रेट सांता बनकर आप उन्हें सरप्राइज में उपहार देते हैं। हालांकि क्रिसमस सिर्फ उपहारों और जश्न का त्योहार नहीं है बल्कि यह खुशियां बांटने और जरूरतमंदों की मदद करने का भी समय है। इस क्रिसमस पर किसी जरूरतमंद से खुशियां बांटे। किसी असहाय या गरीब के सीक्रेट सांता बनकर उनके लिए तोहफे लाएं।



आप क्रिसमस पर जरूरतमंदों के लिए "सांता" बनकर उनके जीवन में खुशियों के रंग भर सकते हैं। सवाल है कि आप कैसे किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। यहां कुछ आसान और प्रभावशाली तरीके दिए गए हैं, जिनसे आप जरूरतमंदों की मदद करते हैं और उन्होंने क्रिसमस पर तोहफे के रूप में खुशियां दे सकते हैं।

Christmas 2024 Simple Way To Help Needy On Christmas Day
जरूरतमंदों की मदद के तरीके - फोटो : instagram

भोजन और राशन वितरण करें

जरूरतमंदों के लिए भोजन सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है। आप स्थानीय सामुदायिक केंद्रों या एनजीओ के माध्यम से भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। इसके अलावा सूखा राशन, जैसे चावल, दाल, आटा, तेल आदि जरूरतमंद परिवारों को दान कर सकते हैं। फुटपाथ या स्लम क्षेत्रों में जाकर भी राशन दान कर सकते हैं।

Christmas 2024 Simple Way To Help Needy On Christmas Day
जरूरतमंदों की मदद के तरीके - फोटो : instagram

पुराने कपड़े और कंबल दान करें

सर्दियों के मौसम में गर्म कपड़े और कंबल किसी के लिए जीवनदायिनी हो सकते हैं। अपने और अपने परिवार के पुराने कपड़े, जैकेट, और कंबल जरूरतमंदों को दान करें। आप इन्हें अनाथालयों, आश्रयगृहों या सड़क पर रहने वाले लोगों तक पहुँचा सकते हैं।

Christmas 2024 Wallpapers: ये रहे क्रिसमस के आकर्षक वॉलपेपर, स्टेट्स पर लगाएं और व्हाट्सएप पर दोस्तों को भेजें

विज्ञापन
विज्ञापन
Christmas 2024 Simple Way To Help Needy On Christmas Day
जरूरतमंदों की मदद के तरीके - फोटो : instagram

शिक्षा सामग्री वितरित करें

अगर आप बच्चों की मदद करना चाहते हैं, तो उनके लिए किताबें, पेंसिल, नोटबुक, और स्टेशनरी दान करें। यह न केवल उन्हें शिक्षा के लिए प्रेरित करेगा, बल्कि उनके भविष्य को भी उज्जवल बनाएगा।

विज्ञापन
Christmas 2024 Simple Way To Help Needy On Christmas Day
जरूरतमंदों की मदद के तरीके - फोटो : instagram

समय और समर्थन दें  

अगर आप चीजें दान करने या पैसों से किसी की मदद करने में सक्षम नहीं हैं तो भी आप जरूरतमंदों के सांता बन सकते हैं। किसी वृद्धाश्रम या अनाथालय में जाएं और समय बिताएं। वृद्ध व अनाथ बच्चों को आपके समय और समर्थन की जरूरत होती है। उनसे बातचीत करें, समस्याएं सुनें और उन्हें भावनात्मक समर्थन दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed