फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Common Bathroom Mistakes: बीमारी की असली वजह होती हैं बाथरूम में की गईं ये गलतियां, इस बारे में जरूर जानें

Sun, 03 Aug 2025 02:26 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 03 Aug 2025 02:26 PM IST
सार

Common Bathroom Mistakes: यदि आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो कुछ गलतियों को दोहराने से बचें। यहां हम आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
common bathroom mistakes people do in daily basis disprj
बाथरूम - फोटो : Adobe stock

Common Bathroom Mistakes: हम सभी ये चाहते हैं कि हमारा घर हमेशा साफ-सुधरा रहे। इसके लिए हर दिन सुबह से समय हर घर में अच्छे से सफाई की जाती है। लोग हफ्ते में दो से तीन बार डीप क्लीनिंग भी करते हैं, ताकि छिपी गंदगी को साफ किया जा सके। ऐसा इसलिए क्योंकि थोड़ी सी भी गंदगी सीधा सेहत पर असर डालती है। हम सभी पूरे घर को साफ कर लेते हैं, लेकिन अक्सर जाने-अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिस कारण हमारी सेहत बिगड़ने लगती है।



यहां हम बात कर रहे हैं बाथरूम में की गई गलतियों की, क्योंकि बाथरूम की कुछ छोटी-छोटी गलतियां हमारे पूरे घर को बीमारियों का अड्डा बना सकती हैं। बाथरूम नमी, गंदगी और बैक्टीरिया का सबसे पसंदीदा ठिकाना होता है। अगर आप भी ये 4 गलतियां कर रहे हैं, तो अभी से सतर्क हो जाइए:

common bathroom mistakes people do in daily basis disprj
गीले तौलिए को बाथरूम में छोड़ना - फोटो : instagram
गीले तौलिए को बाथरूम में छोड़ना

यदि आप नहाने के बाद गीले तौलिए को बाथरूम में छोड़ देते हैं, तो ये आपसे शरीर के लिए काफी नुकसानदायक है। दरअसल, बाथरूम में तमाम तरह के बैक्टीरिया होते हैं। ऐसे में नमी से भरे तौलिए फंगल इंफेक्शन और बदबूदार बैक्टीरिया के लिए परफेक्ट जगह बन जाते हैं। इसलिए कभी भी गीले तौलिए को अपने बाथरूम में न छोड़ें, इसे तुरंत ही धूप में सुखाएं। 

 
common bathroom mistakes people do in daily basis disprj
बाथरूम को हमेशा बंद रखना - फोटो : Adobe stock
बाथरूम को हमेशा बंद रखना

कभी भी अपने बाथरूम हमेशा बंद न रखें। खासतौर पर अगर जब बाथरूम इस्तेमाल करें, तब उसके बाद बाथरूम को थोड़ी देर के लिए खुला छोड़ दें। यदि इस्तेमाल के बाद बाथरूम बंद कर देंगे, तो यहां की नमी में बैक्टीरिया पनपने लगेंगे, जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाएंगे। इसलिए बाथरूम को दिन के समय खोलकर रखें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
common bathroom mistakes people do in daily basis disprj
टॉयलेट ब्रश को साफ न करना - फोटो : Freepik.com
टॉयलेट ब्रश को साफ न करना 

जिस ब्रश से टॉयलेट साफ की जाती है, उसको सही से और सही समय पर साफ करना जरूरी हो जाता है। टॉयलेट ब्रश में तमाम तरह के बैक्टीरिया जमे रहते हैं। ऐसे में यदि इसे समय पर साफ न किया गया तो इसके बैक्टीरिया सीधा आपकी सेहद पर असर डालेंगे। इसलिए टायलेट साफ करने के बाद ब्रश को फिनायल की मदद के साफ करें। 

 
विज्ञापन
common bathroom mistakes people do in daily basis disprj
फ्लोर मैट को महीनों न धोना - फोटो : Adobe stock
फ्लोर मैट को महीनों न धोना

कई लोगों के बाथरूम में फ्लोर मैट बिछा होता है, जिस पर नहाने के बाद पैर पोंछे जाते हैं। ये फ्लोर मैट बाथरूम का गंदा मैट बैक्टीरिया, फंगल और गंध का बड़ा कारण है। इसलिए हर हफ्ते फ्लोर मैट धोएं और पूरी तरह सुखाकर रखें। इससे भी आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed