भारत में क्रिकेट का बहुत क्रेज है। वहीं भारतीय खिलाड़ी किसी स्टार से कम नहीं होते। उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग होती है। भारतीय क्रिकेट टीम के इन्हीं खिलाड़ी में एक नाम अक्षर पटेल का है। अक्षर पटेल का पूरा नाम अक्षर राजेश भाई पटेल है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए और घरेलू क्रिकेट में गुजरात के लिए खेलते हैं। अक्षर एक ऑलराउंडर हैं। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज और गेंदबाज भी हैं। क्रिकेट में अपनी लंबी पारी के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले अक्षर के नाम उपलब्धि भी है। डे-नाइट टेस्ट मैच में 11 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज अक्षर पटेल बन गए हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अक्षर पटेल किक्रेट से कितना कमा लेते हैं? उनकी आय का और क्या जरिया है? अक्षर पटेल की कुल संपत्ति कितनी है? अगली स्लाइड्स में 20 जनवरी 1994 को गुजरात में जन्में अक्षर पटेल की लाइफस्टाइल के बारे में जानिए।
आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: कितना कमाते हैं अक्षर पटेल, जानिए क्रिकेटर की नेट वर्थ और कार कलेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षर पटेल की नेटवर्थ
अक्षर पटेल एक कामयाब क्रिकेटर हैं। अपनी मेहनत और लगन से अक्षर आज एक लग्जरी लाइफ जी रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2017 तक अक्षर की नेट वर्थ 5 मिलियन से ज्यादा थी, जो मौजूदा समय में बढ़कर 37 करोड़ हो गई है। अक्षर सालाना 9 करोड़ रुपये कमा लेते हैं और महीने में 75 लाख से ज्यादा की कमाई कर लेते हैं।
अक्षर पटेल की कमाई
उनकी कमाई का बड़ा जरिया क्रिकेट हैं, इसके अलावा विज्ञापनों से भी अक्षर की अच्छी कमाई हो जाती है। अक्षर आईपीएल से मोटी कमाई करते हैं। साल 2019 आईपीएल मैच में अक्षर को दिल्ली कैपिटल ने 5 करोड़ में खरीदा था। वहीं 2021 में भी दिल्ली कैपिटल ने उन्हें इतनी ही मोटी रकम देकर टीम में बरकरार रखा।
अक्षर पटेल का कार कलेक्शन
अन्य भारतीय खिलाड़ियों की तरह अक्षर पटेल को भी लग्जरी कारों का काफी शौक है। अक्षर के पास लैंडरोवर कार है, जिसकी कीमत 40 लाख से लेकर 54 लाख रुपये तक है। उनके पास मर्सिडीज एसयूवी, होनडाई कार और कुछ बाइक भी हैं।
अक्षर पटेल का घर
अक्षर पटेल का गुजरात के नडियाद में आलीशान घर है। देश भर में उनकी कई रियल स्टेट प्राॅपर्टीज भी हैं। इसके अलावा अक्षर के परिवार का एक बंगला नडियाद के खेड़ा जिले में है। इस बंगले में 12 कमरे हैं।