MS Dhoni Bike And Car Collection: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जितना क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं, उतना ही उन्हें गाड़ियों का भी शौक है। कैप्टन कूल के नाम से मशहूर धोनी के पास सैकड़ों मोटरसाइकिल और कई सारी लग्जरी व कीमती कारें हैं। धोनी अक्सर अपनी पसंदीदा बाइक से सैर पर निकल जाया करते हैं।
MS Dhoni Bike And Car Collection: 100 से ज्यादा मोटरसाइकिल और दर्जनों महंगी कार, शोरूम जैसा है धोनी का गैराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धोनी का बाइक प्रेम
One of the craziest passion i have seen in a person. What a collection and what a man MSD is . A great achiever and a even more incredible person. This is a glimpse of his collection of bikes and cars in his Ranchi house.
अपने करियर के शुरूआती दिनों में पूर्व क्रिकेट कप्तान एम एस धोनी ने एक सेकेंड हैंड यामाहा आरएक्स 100 खरीदी थी। इस बाइक से वह अपने दोस्तों के साथ रांची और आसपास के क्षेत्रों में घूमने के लिए जाया करते थे। सफलता की सीढ़ी चढ़ने के साथ ही धोनी का बाइक प्रेम भी परवान चढ़ा।
Just blown away by the man and his passion @msdhoni pic.twitter.com/avtYwVNNOz
बाइक कलेक्शन
धोनी के पास कावासाकी निंजा एच2 है। उनके पास 65 लाख की कॉन्फेडरेट हेलकैट मोटरसाइकिल है, जो कि पूरी दुनिया में केवल 150 लोगों के पास ही मौजूद है। यह बाइक ब्रैड पिट, टाॅम क्रूज और डेविड बेहकम के पास भी है। रांची की सड़कों पर एमएसडी को हार्ले डेविडसन फैटबाॅय चलाते देखा जा चुका है। इसकी कीमत भारत में लगभग 17 लाख रुपये है।
उनके गैराज में डुकाटी 1098 भी शामिल हैं, इस बाइक की कीमत 25 से 30 लाख रुपये बताई जाती है। धोनी के पास यामाहा से मुकाबले के लिए उतारी गई बाइक सुजुकी शोगुन है। इसके अलावा उनके पास दो क्लासिक मोटरसाइकिल हैं, जिसमें एक बीएसए गोल्ड स्टार है। यह बाइक 100 किमी/घंटा की स्पीड से दौड़ने वाली पहली ब्रिटिश मोटरसाइकिल में से एक थी। धोनी की दूसरी विंटेज बाइक नॉर्टन जुबिली 250 है।
धोनी का कार कलेक्शन
सीएसके कप्तान धोनी के पास दर्जनभर से अधिक महंगी कारें हैं। उनके कार कलेक्शन में विंटेज भी शामिल हैं। धोनी के पास सबसे महंगी ग्रैंड पोर्श 911 कार है, जिसकी कीमत ढाई करोड़ रुपये बताई जाती है। उनके कलेक्शन में एक करोड़ रुपये की हैमर एच टू, रोल्स रायस, लैंड रोवर, पजेरो, महिंद्रा और मारुति ब्रांड की कई महंगी कारें हैं। एमएसडी के पास लग्जरी एसयूवी कारें भी हैं। जिसमें ऑडी क्यू 7 शामिल है। वैसे उनके पास पिछली जेनरेशन की ऑडी क्यू 7 30 टीडीआई क्वात्रो भी है।
काले रंग की हमर एच2 के भी धोनी मालिक हैं, जिसे वह कई बार अपने होम टाउन रांची में चलाते देखे जा चुके हैं। मित्सुबिशी ने भारत मॉडल लाइनअप से पजेरो एसएफएक्स को बंद कर दिया है, लेकिन धोनी इस कार के भी मालिक हैं। उनके पास मित्सुबिशी का अन्य मॉडल आउटलैंडर है।
महिंद्रा स्कॉर्पियो देश की सबसे लोकप्रिय एसयूवी में से एक है, जो कि धोनी के गैराज की शोभा बढ़ा रही है। इतना ही नहीं धोनी के पास काले रंग की लैंड रोवर फ्रीलैंडर 2 एसयूवी भी है। साथ ही धोनी फेरारी 599 जीटीओ के भी मालिक हैं। इस सुपर कार के बोनट पर भारतीय तिरंगा पेंट किया हुआ है।
धोनी का शोरूम जैसा गैराज
सैकड़ों मोटरसाइकिल और लग्जरी कारों के रखरखाव के लिए धोनी ने रांची के कांके स्थित सिमरिया में सात एकड़ के फार्म हाउस में शोरूम नुमा गैराज बना रखा है।