{"_id":"63149f7d7076560afc0083c3","slug":"cyrus-mistry-road-accident-death-net-worth-assets-know-detail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cyrus Mistry Net Worth: सायरस मिस्त्री थे 70 हजार करोड़ की संपत्ति के मालिक, टाटा ग्रुप में थी इतनी हिस्सेदारी","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Cyrus Mistry Net Worth: सायरस मिस्त्री थे 70 हजार करोड़ की संपत्ति के मालिक, टाटा ग्रुप में थी इतनी हिस्सेदारी
टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री का रोड एक्सी़डेंट में निधन हो गया। महाराष्ट्र के पालघर में कार हादसे में सायरस मिस्त्री की जान गई। 54 वर्षीय सायरस मिस्त्री की गिनती देश के नामी उद्योगपतियों में होती थी। उनकी मौत की खबर से बिजनेस से लेकर राजनीति के लोग भी काफी हैरान हैं। अपने पिता की कंपनी से शुरू हुआ उनका बिजनेस जगत का सफर उनकी अलग पहचान के साथ खत्म हो गया। ज्यादातर लोग सायरस मिस्त्री को टाटा संस के पूर्व चेयरमैन के तौर पर ही जानते हैं। लेकिन इसके साथ ही वो अरबों की संपत्ति के मालिक थे। तो चलिए जानें कौन से सायरस मिस्त्री और क्या है उनकी नेटवर्थ।
2 of 4
सायरस मिस्त्री के पिता पलोनजी मिस्त्री
- फोटो : अमर उजाला
सायरस मिस्त्री का जन्म 4 जुलाई 1968 में अरबपति उद्योगपति पालोनजी मिस्त्री के घऱ हुआ था। उनके पिता पालोनजी मिस्त्री को गुमनाम अरबपति भी कहा जाता है। क्योंकि वो बेहद कम शोहरत और लाइमलाइट में आते थे। सायरस मिस्त्री पालोनजी मिस्त्री के सबसे छोटे बेटे थे। पालोनजी मिस्त्री का कंस्ट्रक्शन का बिजनेस था। उनकी कंपनी एसपी ग्रुप ने विदेशों से लेकर भारत में ताज होटल और भारतीय रिजर्व बैंक की इमारत का निर्माण किया है।
3 of 4
सायरस मिस्त्री
- फोटो : अमर उजाला
सायरस मिस्त्री ने 1991 में मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर शपूरजी पालोनजी एंड कंपनी लिमिटेड मेें काम करना शुरू किया था। वहीं टाटा ग्रुप के चेयरमैन के पद पर वो 2012 से 2016 तक थे। टाटा ग्रुप में सायरस मिस्त्री के पास सबसे अधिक हिस्सेदारी 18.4 % की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सायरस मिस्त्री की नेटवर्थ करीब 10 बिलियन डॉलर है। जिसकी भारतीय रुपये में कीमत 70 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। सायरस मिस्त्री टाटा ग्रुप के दूसरे ऐसे चेयरमैन थे जिनका सरनेम टाटा नहीं था। आइरिश-इंडियन बिजनेस मैन सायरस मिस्त्री को कंस्ट्रक्शन से लेकर बिजली तथा वित्तीय कारोबार का काफी अनुभव था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रतन टाटा और सायरस मिस्त्री
- फोटो : अमर उजाला
उनकी मैनेजमेंट में शपूरजी मिस्त्री एंड कंपनी ने मध्य एशिया और अफ्रीक में कंस्ट्रक्शन के साथ ही पावर प्लांट और फैक्टरी के कई प्रोजेक्ट पूरे किए थे। हालांकि उन्हें ज्यादातर लोग टाटा ग्रुप के साथ हुए विवादों की वजह से ही जानते हैं। इसके अलावा सायरस मिस्त्री के पास मुंबई में एक बड़ा आवास है। जिसमे वो पत्नी रोहिका छागला के साथ रहते थे। सायरस का लंदन, आयरलैंड और दुबई में भी आवास है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सायरस मिस्त्री के पास शानदार यॉट भी है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।