Hindi News
›
Photo Gallery
›
Lifestyle
›
15 August Rangoli Design Ideas: Easy Tricolor Rangoli Design For Independence Day School Office Decoration
{"_id":"6a7eb12a95c04eb7d0055067","slug":"15-august-rangoli-design-ideas-easy-tricolor-rangoli-design-for-independence-day-school-office-decoration-2026-08-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Independence Day Rangoli Design: 15 अगस्त पर बनाएं ये शानदार रंगोली, स्कूल और दफ्तर के लिए बेस्ट डिजाइन","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Independence Day Rangoli Design: 15 अगस्त पर बनाएं ये शानदार रंगोली, स्कूल और दफ्तर के लिए बेस्ट डिजाइन
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:45 AM IST
सार
rangoli design for independence day 2026: 15 अगस्त की इन डिजाइनों को बनाने के लिए बहुत ज्यादा समय या सामान की जरूरत नहीं होती। स्कूल और कॉलेज में बच्चे व छात्र मिलकर बड़ी रंगोली बना सकते हैं, जबकि ऑफिस में प्रवेश द्वार या रिसेप्शन के पास छोटी और सिंपल रंगोली बनाई जा सकती है।
विज्ञापन
1 of 7
15 अगस्त पर बनाएं ये आसान रंगोली डिजाइन
- फोटो : Ai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
15 August Rangoli Design 2026: स्वतंत्रता दिवस पर देशभर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिलता है। इस दौरान स्कूल, काॅलेज और दफ्तरों में तिरंगा फहराया जाता है और कई कार्यक्रमों का आयोजन होता है। सजावट के बिना कोई भी कार्यक्रम अधूरा है। ऐसे में 15 अगस्त पर परिसर को तिरंगे के रंगों से सजाने के लिए आकर्षक रंगोली डिजाइन बनाना एक शानदार और आसान विकल्प है। केसरिया, सफेद और हरे रंग के साथ बनाई गई रंगोली न केवल देखने में आकर्षक लगती है, बल्कि स्वतंत्रता दिवस की थीम को भी खूबसूरती से दर्शाती है।
आप रंगोली में तिरंगा, अशोक चक्र, भारत का नक्शा, फूलों की डिजाइन या ‘जय हिंद’ जैसे शब्दों को शामिल कर सकते हैं। खास बात यह है कि इन डिजाइनों को बनाने के लिए बहुत ज्यादा समय या सामान की जरूरत नहीं होती। स्कूल और कॉलेज में बच्चे व छात्र मिलकर बड़ी रंगोली बना सकते हैं, जबकि ऑफिस में प्रवेश द्वार या रिसेप्शन के पास छोटी और सिंपल रंगोली बनाई जा सकती है। आइए जानते हैं 15 अगस्त के लिए कुछ आसान और आकर्षक रंगोली आइडिया।
2 of 7
15 अगस्त पर बनाएं ये आसान रंगोली डिजाइन
- फोटो : Ai
15 अगस्त के लिए रंगोली डिजाइन आइडिया
तिरंगा रंगोली डिजाइन
सबसे आसान और आकर्षक विकल्प तिरंगा रंगोली है। इसमें केसरिया, सफेद और हरे रंग की पट्टियां या गोल पैटर्न बनाकर बीच में नीले रंग का अशोक चक्र बनाया जा सकता है।
3 of 7
15 अगस्त पर बनाएं ये आसान रंगोली डिजाइन
- फोटो : Ai
अशोक चक्र वाली रंगोली
सफेद बेस पर नीले रंग से बड़ा अशोक चक्र बनाएं और उसके चारों ओर केसरिया और हरे रंग के फूल-पत्तियों के पैटर्न बनाएं। यह डिजाइन स्कूल और ऑफिस दोनों जगह अच्छी लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
15 अगस्त पर बनाएं ये आसान रंगोली डिजाइन
- फोटो : Ai
भारत के नक्शे वाली रंगोली
भारत के नक्शे की आउटलाइन बनाकर उसमें तिरंगे के रंग भरें। इसके नीचे जय हिंद या वंदे मातरम् लिखा जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 7
15 अगस्त पर बनाएं ये आसान रंगोली डिजाइन
- फोटो : Ai
फूलों वाली तिरंगा रंगोली
रंगों की जगह गेंदे, गुलाब और सफेद फूलों की पंखुड़ियों से तिरंगा बनाना भी खूबसूरत आइडिया है। ऑफिस के रिसेप्शन और स्कूल के मंच के पास यह डिजाइन आकर्षक लगेगी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।