फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Two Wheeler: जब करवानी हो टू व्हीलर की सर्विसिंग, इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Sun, 04 Sep 2022 10:50 AM IST
स्वाति शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वाति शर्मा Updated Sun, 04 Sep 2022 10:50 AM IST
विज्ञापन
things to remember when going for two wheeler servicing
समय पर सर्विसिंग, गाड़ी की उम्र बढ़ाए - फोटो : Pure EV

शहर भले ही अब भी उतने ही बड़े हैं लेकिन समय की रफ्तार ने हर दूरी को बढ़ा डाला है। ऐसा लगता है जैसे कि हर एक व्यक्ति जल्दी में कहीं जाना चाहता है। हालाँकि यह व्यस्तता विकास की भी निशानी है। इसलिए मनुष्य ने कम समय में जल्दी काम करवाने के लिए आविष्कार किया संसाधनों का, मशीनों का। ऐसा ही एक उपयोगी संसाधन अब बन गए हैं टू व्हीलर। कहीं भी आना-जाना हो, छोटा-मोटा सामान लाना ले जाना हो। टू व्हीलर से ये काम आसान हो जाते हैं।  लेकिन हर अन्य मशीन और संसाधन की तरह ही टू व्हीलर भी रखरखाव मांगते हैं। 



सर्विसिंग और मेंटेनेंस, टू व्हीलर के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसके जरिये न केवल वाहन को लम्बे समय तक दुरुस्त रखने में मदद मिल सकती बल्कि अचानक कभी भी वाहन के खराब हो जाने की स्थिति भी कम से कम बनती है। इतना ही नहीं सही तरीके से समय समय पर होने वाली सर्विसिंग से वाहन की रीसेल वैल्यू भी ठीक बनी रहती है। इसलिए आवश्यक है कि वाहन की सर्विसिंग को लेकर ख़ास ध्यान रखा जाये और नियमित अंतराल पर इसे करवाया जाए। जानिए इसी संदर्भ में कुछ जरूरी बिंदु। 

things to remember when going for two wheeler servicing
गाड़ी की फिटनेस के लिए जरूरी - फोटो : Google

सर्विसिंग के साथ लम्बी होगी उम्र 

कोई भी मशीन लगातार चलते हुए थकती भी है और घिसती भी है। बाइक, स्कूटरेट या अन्य दो पहिया वाहन इससे परे नहीं हैं। लम्बे समय तक अच्छी सेवाएं देने के लिए इनका मेंटेनेंस भी जरूरी है। ठीक वैसे ही जैसे हम अपने शरीर को फिट बनाये रखने के लिए एक्सरसाइज, जिमिंग, पोषक भोजन, मालिश आदि का उपयोग करते हैं। टू व्हीलर की सर्विसिंग में कई चीजें आती हैं और यह पूरी गाड़ी को फिट बनाये रखती हैं। इससे न केवल गाड़ी का माइलेज और ब्रेक आदि दुरुस्त रहते हैं, बल्कि आपातकाल में कभी गाड़ी अचानक खराब होने की आशंका कम से कम हो जाती है।  इसलिए जरूरी है कि समय पर गाड़ी की सर्विसिंग की ओर ध्यान दिया जाए। 

things to remember when going for two wheeler servicing
अवधि का ध्यान रखें - फोटो : iStock

इन बातों को रखें ध्यान में 

गाड़ी खरीदते समय  मैन्युअल या सर्विस कार्ड मिलता है ज्यादातर बातें तो इसी से समझी जा सकती हैं। इसके अलावा गाड़ी खरीदते समय भी सर्विसिंग के बारे  में विस्तार से बताया जाता है। इन बातों को एक पेपर में नोट कर लें और कार्ड को हमेशा संभाल कर रखें। इसके अतिरिक्त जिन बातों का ध्यान सर्विसिंग के दौरान रखना चाहिए वे इस प्रकार हैं-

नई गाड़ी खरीदने के बाद की शुरूआती सर्विसिंग फ्री होती हैं और इनके लिए आपके सर्विस कार्ड में बकायदा कूपन दिए होते हैं। ये सर्विसिंग गाड़ी के कुछ किलोमीटर चलने या कुछ माह की अवधि बीतने के बाद करवाने का विकल्प होता है। कई कंपनियां एक से ज्यादा सर्विसिंग भी फ्री देती हैं लेकिन फ्री सर्विसिंग में अधिकांशतः गाड़ी की धुलाई, ऑइल चेंज व चैकअप ही शामिल होता है। यदि इससे ज्यादा कुछ करवाना होता है तो उसके लिए अलग अलग नियम व सुविधाएँ हो सकती हैं। इसलिए इस बारे में गाड़ी खरीदते समय ही पूरी जानकरी लेकर रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
things to remember when going for two wheeler servicing
सही मैकेनिक को चुनें - फोटो : TVS

सर्विसिंग सही जगह पर करवाएं 

यदि गाड़ी में खरीदने के कुछ ही दिनों के भीतर पार्ट्स संबंधी कोई परेशानी आ रही है या गाड़ी स्टार्ट करते समय, चलाते समय कोई दिक्कत दे रही है तो तुरंत डीलर को बताएं। मेन्युफेक्चरिंग से संबंधित समस्या होने पर पार्ट्स को निशुल्क बदलना या जरूरत पड़ने पर गाड़ी को ही बदलकर देने का प्रावधान है। इस बात का हमेशा ध्यान रखें। 

गाड़ी की सर्विसिंग जहां तक हो सके कम्पनी के सुझाये आउटलेट में ही करवाएं। ऐसा अक्सर होता है कि नई गाड़ी की फ्री सर्विसिंग तो लोग कम्पनी में करवाते हैं लेकिन उसके बाद वे कहीं भी बाहर सर्विसिंग करवाने लगते हैं। थोड़ी बहुत बचत के लिए किसी के भी हाथ में गाड़ी देना गलत निर्णय भी साबित हो सकता है। यदि आप बाहर सर्विसिंग करवाते भी हैं तो यह ध्यान रखें कि मैकेनिक या सर्विस सेंटर भरोसेमंद और आपकी गाड़ी को समझने वाला हो। प्राथमिकता उसी सर्विस स्टेशन को दें जहाँ बकायदा जॉब कार्ड बनता हो। 
 

विज्ञापन
things to remember when going for two wheeler servicing
इंश्योरेंस से मिलेगी गाड़ी को सुरक्षा - फोटो : सोशल मीडिया

इंश्योरेंस, ऑइल चेंज और ब्रेक पर भी दें ध्यान 

गाड़ी का इंश्योरेंस हमेशा समय पर रिन्यू करवाएं और यह ध्यान में रखें कि इंश्योरेंस में क्या क्या कवर किया गया है। अधिकांशतः गाड़ी खरीदते समय डीलर्स ही आपको इंश्योरेंस पॉलिसी भी सजेस्ट करते हैं। लेकिन हमेशा इंश्योरेंस पॉलिसी वही लें जो आपको सभी तरह का कवर दे रही हो और स्थापित कम्पनी की हो। सर्विसिंग करवाते समय यदि आपको किसी पार्ट को चेंज करवाना है या बड़ी डेंटिंग-पेंटिंग का का काम है तो यह इंश्योरेंस बहुत काम आएगा। 

हर सर्विसिंग पर ऑइल चेंज करवाने और ब्रेक चैक करवाने का काम जरूर करें। खराब या बहुत लम्बे समय से उपयोग में आ रहा इंजन ऑइल कभी भी मुश्किल खड़ी कर सकता है और इससे गाड़ी अचानक बंद होने की स्थिति में भी आ सकती है। इसी तरह ब्रेक गड़बड़ होने से भी अचानक दुर्घटना होने का जोखिम बढ़ सकता है, खासकर स्कूटरेट (बिना गियर वाली गाड़ियों) में। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed