फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यदि आप भी खाते हैं स्लेट पेंसिल तो हो जाइए सावधान, हो सकती है कब्ज की समस्या

Fri, 08 Jan 2021 09:02 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 08 Jan 2021 09:02 PM IST
विज्ञापन
disadvantages of eating slate pencil in hindi
महिलाओं के अलावा बच्चे भी स्लेट पेंसिल खाते हैं - फोटो : Social Media

कई सारी महिलाओं को स्लेट पेंसिल खाने की आदत होती है। विशेषकर गर्भवती महिलाओं में तो ये आदत बहुत ज्यादा ही पाई जाती है। महिलाओं के अलावा बच्चे भी स्लेट पेंसिल खाते हैं। बच्चे जब स्लेट पर लिखना सीखते हैं, तो वे छिप-छिपकर स्लेट पेंसिल भी खा लेते हैं। चिकित्सकों का यह भी कहना है कि जिन लोगों में खून की कमी होती है, उन्हें स्लेट पेंसिल खाने की बार- बार होती है। भले ही स्लेट पेंसिल का स्वाद अच्छा लगता हो लेकिन यह शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाती है और ये नुकसान लंबे समय तक रहते हैं। मतलब कि यदि आपने बचपन में स्लेट पेंसिल खाना शुरू किया होता है तो युवावस्था में भी हो सकता है इसके दुष्प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए स्लेट पेंसिल खाने से कौन- कौन से नुकसान होते हैं। 

disadvantages of eating slate pencil in hindi
ये आंतों में तक रूकावट पैदा करती है - फोटो : Social media

कब्ज
स्लेट पेंसिल कोई ऐसी वस्तु नहीं है जो आसानी से पचा ली जाए। जब हम इसे खाते हैं तो यह शरीर के अंदर तक जाती है। जिस वजह से कई बार ये आंतों में तक रूकावट पैदा करती है। हमारा शरीर जब आसानी से इसे पचा नहीं पाता है तो आने वाले 2-4 दिन तक कब्ज की समस्या बनी रहती है और जो महिलाएं नियमित रूप से स्लेट पेंसिल खाती हैं, उन्हें तो कब्ज की समस्या आदत की तरह हो जाती है। 

 

disadvantages of eating slate pencil in hindi
किडनी में संक्रमण फैलाते हैं - फोटो : social media

किडनी की समस्या
स्लेट पेंसिल के भीतर खतरनाक जीवाणु पाए जाते हैं, जो कि जब शरीर के भीतर जाते हैं तो किडनी में संक्रमण फैलाते हैं और आए दिन स्थिति बुरी से बुरी हो जाती है। ऐसे में खाना भी पचता नहीं है और परेशानियां अलग बढ़ जाती है। भविष्य में किडनी की पथरी हो जाती है क्योंकि यह स्लेट पेंसिल शरीर में ही इकट्ठा होकर पत्थर का निर्माण कर लेती है जो कि कई लोगों की असहनीय पीड़ा का कारण बनता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
disadvantages of eating slate pencil in hindi
शरीर में पोषक तत्व कम होने लगते हैं - फोटो : सोशल मीडिया

कमजोरी महसूस होना
स्लेट पेंसिल खाने वालों को अपने आप ही भूख कम लगने लगती है। ऐसी स्थिति में वे धीरे-धीरे खाना कम कर देते हैं। ऐसा करने से उनके शरीर में पोषक तत्व कम होने लगते हैं। जब शरीर को पोषण नहीं मिलता है तो वह कमजोर हो सकता है। यदि महिलाओं और बच्चों को अचानक कमजोरी आने लगे  और वजन कम होने लगे तो समझ जाइए कि उन्होंने स्लेट पैंसिल खाना शुरू कर दी है। 

 

विज्ञापन
disadvantages of eating slate pencil in hindi
कई सारे लोगों का जबड़ा दुखने लगता है - फोटो : freepick
दांतों पर असर
स्लेट पेंसिल खाने से दांतों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। बच्चों के दूध के दांत कई बार स्लेट पेंसिल को जोर से चबाने से भी टूट जाते हैं। कई बार दांत गलत तरीके से भी टूट जाते हैं जो कि आगे चलकर अजीब दिखाई देते हैं। इसके सेवन से जबड़े को भी नुकसान पहुंचता है। रात में सोत वक्त या स्लेट पेंसिल खाते वक्त ही कई सारे लोगों का जबड़ा दुखने लगता है। जिसे कि वे बड़ी आसानी से नजरअंदाज कर देते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed