फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2021: दिवाली पर इन चार तरीकों से सजाएं घर, हर कोई रह जाएगा देखता

Thu, 04 Nov 2021 12:03 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 04 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
diwali 2021 diwali festival home decoration ideas
दिवाली 2021 दिवाली पर घर सजाने के तरीके - फोटो : istock

दिवाली का त्योहार हर किसी के लिए बेहद खास होता है। इस साल दिवाली का त्योहार 4 नवंबर 2021 को मनाया जा रहा है। इस दिन हर घर में मां लक्ष्मी की पूजा होती है और हर कोई उनसे धनवर्षा की कामना करता है। वहीं, दिवाली के मौके पर लोग अपने घर को भी सजाते हैं। काफी समय पहले से लोग घर की सफाई करते हैं, घर में रंग रोगन और घर को सजाने के लिए पूरे घर की साफ-सफाई करते हैं और तब कहीं जाकर दिवाली के मौके पर घर पूरी तरह तैयार होता है। लेकिन इसके बाद जो सबसे ज्यादा जरूरी चीज है, वो है घर को सजाना। दिवाली के मौके पर लोग इस उलझन में काफी रहते हैं कि घर को कैसे सजाएं। इसलिए हम आपको इस दिवाली घर सजाने के कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं घर सजाने के कुछ तरीकों के बारे में...

diwali 2021 diwali festival home decoration ideas
दिवाली 2021 दिवाली पर घर सजाने के तरीके - फोटो : pixabay

फूलों से

  • इस दिवाली आप अपने घर को फूलों से सजा सकते हैं। इसमें आप गेंदा और गुलाब के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। घर के दरवाजे से लेकर घर की दीवारों को तक आप इस बार फूलों से सजा सकते हैं। इससे घर की रौनक देखते ही बनेगी।
diwali 2021 diwali festival home decoration ideas
दिवाली 2021 दिवाली पर घर सजाने के तरीके - फोटो : pixabay

लाइटिंग से

  • दिवाली का मौका है, तो हर घर में लाइटिंग तो देखने को मिलती ही है। आपको करना ये है कि आपको घर के बाहर तो लाइटिंग करनी ही है, लेकिन साथ ही घर के अंदर पेड़ों पर, मंदिर में, सोफे के पीछ दीवार पर भी आप लाइटिंग कर सकते हैं। इसके अलावा आप लाइट वाली बोतल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
diwali 2021 diwali festival home decoration ideas
दिवाली 2021 दिवाली पर घर सजाने के तरीके - फोटो : pexels

दीयों से

  • आप इस बार काफी दीये जला सकते हैं। घर के कोने में, घर की दीवारों पर, घर के कमरे और लिविंग रूम में भी दीये जला सकते हैं। यहां तक कि रंगोली के आसपास दीये रखना न भूलें। ऐसा करने से आपके घर की रौनक काफी अच्छी लगेगी और हर कोई आपकी सजावट को देखता रह जाएगा।
विज्ञापन
diwali 2021 diwali festival home decoration ideas
दिवाली 2021 दिवाली पर घर सजाने के तरीके - फोटो : pixabay

टी लाइट्स

  • आप इस दिवाली अपने घर की सजावट में टी लाइट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बाजार में आसानी से कांच के कंटेनर में टी लाइट्स लगी हुई मिल जाएगी। इसे आप अपने लिविंग रूम की सीलिंग पर लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपके घर को बेहद ही खूबसूरत लुक मिलेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed