इस साल दिवाली का त्योहार 4 नवंबर को मनाया जा रहा है, जिसके लिए लोगों ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। लोगों ने अपने घर पर रंग-रोगन करवाया है, घर की सफाई की है, घर की डेकोरेशन की है और लाइटिंग के जरिये घरों को खूब सजाया गया है। दिवाली के त्योहार का इंतजार हर कोई बेसब्री से करता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना पूरे विधि-विधान से की जाती है और उनसे मनोकामना की जाती है, उनके धन के भंडार हमेशा ही भरे रहें। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा के बाद घर में दीये भी जलाए जाते हैं। इस दिन तेल और घी के दीये जलाने की परंपरा है, जो हर साल मनाई जाती है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि दिवाली की रात को घर की किन-किन जगहों पर दीये जलाकर रखने चाहिए, ताकि आपके पास धन की कमी न हो सके। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
{"_id":"6180e882f74c24255a4149ee","slug":"diwali-2021-must-light-diyas-at-these-places-in-house-on-the-night-of-diwali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diwali 2021: दिवाली की रात घर की इन जगहों पर जरूर जलाएं दीये, होगी पैसों की बरसात","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Diwali 2021: दिवाली की रात घर की इन जगहों पर जरूर जलाएं दीये, होगी पैसों की बरसात
Thu, 04 Nov 2021 12:02 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
दिवाली 2021
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली 2021
- फोटो : Istock
चौखट पर
- दिवाली की रात आप दीये जलाते हैं, तो आपको करना ये है कि आपको घर के मुख्य दरवाजे की चौखट के दोनों तरफ दीये जलाने हैं। ध्यान रहे कि दीये तेल के हो। माना जाता है कि ऐसा करने से धन की कमी नहीं होती है।
दिवाली 2021
- फोटो : pexels
पीपल के पेड़ के नीचे
- दिवाली के दिन पीपल के पेड़ के नीचे भी आप दीया जला सकते हैं। आपको करना ये है कि एक तेल का दिया जलाकर पीपल के पेड़ के नीचे दिवाली की रात रख देना है। माना जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन की कमी नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली 2021
- फोटो : Istock
आंगन में
- दिवाली की रात में घर के आंगन में दीया जलाना काफी शुभ माना जाता है। इसमें इतना तेल रखे कि ये रात भर जलता रहे। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि ये दीया रात को बुझे न। ऐसा करने से भी धन की कमी नहीं होती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
घर के आसपास मंदिर में
- दिवाली के दिन आप जिस तरह अपने घर के मंदिर में दीया जलाते हैं। ठीक वैसे ही आपको अपने घर के आसपास मौजूद मंदिर में भी एक तेल का दिया जलाना चाहिए। ऐसा करने से भी धन की कमी दूर होने में मदद मिलती है।