फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2021: दिवाली के दिन ये पांच सस्ती चीजें ले आएं घर, पूरे साल नही होगी पैसों की तंगी

Thu, 04 Nov 2021 12:02 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 04 Nov 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
diwali 2021 these 5 cheap things bring at home that attracts good luck and money
दिवाली 2021 - फोटो : pixabay

हर साल की तरह इस साल भी दिवाली के त्योहार को लेकर लोग पूरी तरह तैयार हैं और मां लक्ष्मी के आगमन के लिए हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है और ऐसा करने से मां प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं और उनके घर में धन के भंडार हमेशा भरे रहने का आशीर्वाद भी देती हैं। दिवाली के लिए लोग कई तरह की चीजों की खरीदारी भी करते हैं। कोई अपने लिए नए कपड़े खरीदता है, तो कोई घर सजाने की चीजें और लोग इस दिन मिठाईयां भी खरीदते हैं। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि कुछ चीजें ऐसी हैं, जिन्हें दिवाली के दिन खरीदना बेहद ही शुभ माना जाता है। लेकिन आप चिंता मत कीजिए हम आपको उन चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप इस दिवाली खरीद सकते हैं और माना जाता है कि इन चीजों को घर लाने से पैसों की तंगी नहीं होती है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

diwali 2021 these 5 cheap things bring at home that attracts good luck and money
दिवाली 2021 - फोटो : pixabay

मोर पंख

  • दिवाली के दिन घर में मोर पंख लाना काफी शुभ माना जाता है। मोर पंख के घर आने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है। आप इस मोर पंख को घर या अपने काम की जगह के स्थान के दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें। ऐसा करने से पैसों की तंगी खत्म हो सकती है।
diwali 2021 these 5 cheap things bring at home that attracts good luck and money
दिवाली 2021 - फोटो : istock

लक्ष्मी कुबेर की प्रतिमा

  • दिवाली के मौके पर घर में लक्ष्मी कुबेर की प्रतिमा खरीदकर लानी चाहिए। इसे लाकर आप घर के मुख्य दरवाजे पर लगा दें। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में पैसों की कमी नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
diwali 2021 these 5 cheap things bring at home that attracts good luck and money
दिवाली 2021 - फोटो : istock

धातु से बना कछुआ

  • कछुए को फेंग शुई के अनुसार शुभ माना जाता है। साथ ही वास्तु विज्ञान भी कछुए को एक खास स्थान देता है। ऐसे में दिवाली के दिन घर में धातु से बना कछुआ लाने से सुख-शांति और धन की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
diwali 2021 these 5 cheap things bring at home that attracts good luck and money
दिवाली 2021 - फोटो : pixabay

मिट्टी की सुराही या घड़ा

  • दिवाली पर आप मिट्टी की सुराही या फिर घड़ा खरीदकर ला सकते हैं। आपको करना ये है कि इसमें पानी भरकर इसे उत्तर दिशा की तरफ रख देना है। ऐसा करने से भी घर में पैसों की कमी दूर होने में मदद मिलती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed