फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2021: दिवाली पर पटाखे छोड़ते समय भूलकर भी न करें ये चार गलतियां, वरना पड़ सकता है पछताना

Thu, 04 Nov 2021 12:03 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 04 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
diwali 2021 dont make these four mistakes while bursting crackers on diwali
दिवाली 2021 पटाखे छोड़ते समय बरतें ये सावधानियां - फोटो : pixabay

हर साल लोगों को दिवाली के त्योहार का इंतजार बेसब्री से रहता है, पूरे साल होने वाले त्योहारों में इसे सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। इस त्योहार की तैयारियां महीनों पहले से होने लगती है। लोग इस दिन के लिए नए-नए कपड़े खरीदते हैं, घर को सजाते हैं और पूजा-पाठ भी करते हैं। इस साल दिवाली का त्योहार 4 नवंबर को है। दिवाली के दिन एक और चीज है जो सबसे ज्यादा होती है और वो है पटाखे चलाना। हर साल देश के कोने-कोने में लोग पटाखे फोड़ते हैं। हालांकि, कई राज्यों में प्रदूषण के चलते ऐसा करना पूरी तरह बैन होता है। लेकिन फिर भी बाकी जगहों पर काफी पटाखे दिवाली के दिन फोड़े जाते हैं। लेकिन पटाखे फोड़ते समय आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए, नहीं तो आज का मजा कल की सजा भी बन सकती है। तो चलिए जानते हैं कि पटाखे चलाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

diwali 2021 dont make these four mistakes while bursting crackers on diwali
दिवाली 2021 पटाखे छोड़ते समय बरतें ये सावधानियां - फोटो : iStock

बड़े लोगों की देखरेख जरूरी

  • पटाखे फोड़ते समय जितने खुशी देते हैं, उतना ही आपकी एक छोटी सी गलती भी आप पर भारी पड़ सकती है। इसलिए पटाखे बड़ों की देखरेख में ही जलाएं। खासतौर पर बच्चे अपने माता-पिता के बिना पटाखे न चलाएं, क्योंकि ऐसे में उनको नुकसान पहुंचने का खतरा सबसे ज्यादा होता है।
diwali 2021 dont make these four mistakes while bursting crackers on diwali
दिवाली 2021 पटाखे छोड़ते समय बरतें ये सावधानियां - फोटो : pixabay

खुली जगह चुनें

  • कई लोग अपनी छत पर, तो कोई अपनी गली में पटाखे जलाता है। लेकिन आपको हमेशा ही पटाखे खुली जगह पर जलाने चाहिए। बंद जगह पर पटाखे की वजह से आग लगने का डर होता है। इसलिए खुले मैदान को ही पटाखे जलाने के लिए चुनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
diwali 2021 dont make these four mistakes while bursting crackers on diwali
दिवाली 2021 पटाखे छोड़ते समय बरतें ये सावधानियां - फोटो : pixabay

आसपास पानी और रेत भरी बाल्टी जरूर रखें

  • जिस जगह पर आप पटाखे फोड़ रहे हैं। वहां पर पानी की व्यवस्था रखनी चाहिए। साथ ही आपको रेत से भरी बाल्टियां भी रखनी चाहिए, क्योंकि अगर कोई अनहोनी होती है तो समय रहते उस पर काबू पाया जा सके। इसलिए इस बात का जरूर ध्यान रखें।
विज्ञापन
diwali 2021 dont make these four mistakes while bursting crackers on diwali
दिवाली 2021 पटाखे छोड़ते समय बरतें ये सावधानियां - फोटो : Pixabay

नशे में पटाखे न चलाएं

  • दिवाली को काफी पवित्र दिन माना जाता है और इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा होती है, लेकिन कई लोग इस दिन नशा भी करते हैं और फिर नशे में ही पटाखे जलाते हैं। ऐसा करना पूरी तरह गलत है, क्योंकि ऐसे में आपको तो नुकसान हो ही सकता है, साथ ही आपके आसपास मौजूद लोगों को भी नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए ऐसा करने से बचें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed