फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2022: आ गया दिवाली का पर्व, इस तरह बना लें धनतेरस से भाई दूज तक की तैयारी की पूरी लिस्ट

Sat, 22 Oct 2022 07:39 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 22 Oct 2022 07:39 PM IST
विज्ञापन
Diwali 2022 How to Make Preparation List From Dhanteras to Bhai Dooj Check Details in Hindi
दिवाली 2022 की तैयारी - फोटो : istock

Diwali 2022: प्रकाश पर्व दिवाली में एक दिन बचा है। इस साल 24 अक्तूबर 2022 को दिवाली है, हालांकि दिवाली की रौनक बाजारों में अभी से दिखने लगी है। लोग दीपावली के पर्व को उत्साह से मनाने के लिए पहले से ही तैयारियां शुरू कर देते हैं। दिवाली पांच अलग अलग पर्वों का त्योहार है। दिवाली उत्सव की शुरुआत धनतेरस से होती है, जिसमें भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा की जाती है। इस दिन बर्तन और सोने-चांदी का सामान खरीदना शुभ माना जाता है। दूसरे दिन नरक चतुर्दशी होती है, जिसे छोटी दिवाली कहते हैं। छोटी दिवाली में घर की साफ सफाई और सज्जा की जाती है। फिर दीपावली के दिन लक्ष्मी गणेश की पूजा अर्चना और दीपोत्सव होता है। दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा और भाई दूज मनाते हैं। ये दोनों पर्व भी धार्मिक आधार पर महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में इन पांच पर्वों के दीपोत्सव के लिए बहुत सारी तैयारियां पहले से कर लेनी चाहिए। अगर अभी तक आपने दिवाली की तैयारी शुरू नहीं की है, तो यहां आपको धनतेरस से लेकर भाई दूज मनाने के लिए तैयारियों की पूरी लिस्ट दी जा रही है। दीपावली की तैयारियां की लिस्ट के मुताबिक, झटपट सारे काम पूरे कर लें।

Diwali 2022 How to Make Preparation List From Dhanteras to Bhai Dooj Check Details in Hindi
दिवाली की तैयारी - फोटो : Istock

दिवाली से पहले करें ये तैयारी

त्योहार का खाना प्लान तय करें

धनतेरस, छोटी दिवाली व दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज में क्या पकवान बनाने हैं। चार दिन का लंच प्लान पहले से तय कर लें।

रसोई के सामान की खरीदारी

रसोई के लिए जरूरी सभी सामग्रियों की लिस्ट बनाकर पहले ही सारा सामान मंगवा लें। सब्जियां और फल त्योहार के एक दो दिन पहले ही खरीदें, लेकिन बाकि के सभी मसाले, तेल, आटा और चावल आदि की व्यवस्था पहले से कर लें।

Diwali 2022 How to Make Preparation List From Dhanteras to Bhai Dooj Check Details in Hindi
दिवाली की तैयारी - फोटो : istock

कपड़ों की खरीदारी

त्योहार में अक्सर लोग नए कपड़े पहनते हैं। ऐसे में पहले से ही परिवार के सदस्यों के लिए कपड़ों की खरीदारी कर लें। बजट के मुताबिक जो भी कपड़े और अन्य जरूरी शॉपिंग करनी है, पहले से करें।

 साफ सफाई

रोजाना घर पर झाड़ू पोछा करने के बाद भी घर में गंदगी रह जाती है। दीवारों के कोनों, अलमारी, रसोई आदि की सही से साफ सफाई पहले से कर लें। जो सामान काम का न हो, उसे घर से निकाल दें। कबाड़ या खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान को ठीक करा लें या बेंच दें। पुराने कपड़ो या किसी अन्य चीज का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो जरूरतमंद को दे दें।

Chhoti Diwali 2022: एक दिन में कैसे करें घर की पूरी सफाई, नरक चतुर्दशी पर ये टिप्स अपनाएं    

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2022 How to Make Preparation List From Dhanteras to Bhai Dooj Check Details in Hindi
दिवाली की तैयारी - फोटो : istock

गिफ्ट

दिवाली के बाद भाई दूज का पर्व है। अगर आप अपने भाई या बहन को इस मौके पर तोहफा देने वाले हैं तो पहले से ही भाई दूज का गिफ्ट खरीद लें। त्योहार से एक दिन पहले गिफ्ट खरीदने के लिए न जाएं।

लाइट चेक कर लें

दीपावली के मौके पर घरों में लाइट से सजावट की जाती है। अगर आपके पास पहले से लाइट्स हैं तो उन्हें जांच लें कि वह सही से काम कर रही हैं या नहीं। 

विज्ञापन
Diwali 2022 How to Make Preparation List From Dhanteras to Bhai Dooj Check Details in Hindi
दिवाली की तैयारी - फोटो : istock

धनतेरस की तैयारी
 

  • इस साल धनतेरस 23 अक्तूबर को है। धनतेरस के दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इसलिए तैयारियों की लिस्ट में सबसे पहले शॉपिंग लिस्ट को शामिल करें। धनतेरस में आपको क्या क्या खरीदना है, उसकी पूरी सूची बना लें। इसमें भगवान की प्रतिमा,पूजा सामग्री, बर्तन और सोने-चांदी का सामान शामिल कर सकते हैं।
  • शाम में दीए जलाए जाते हैं और घर को प्रकाशमय किया जाता है। इसलिए घर को सजाने के लिए लाइट्स और दीपों की व्यवस्था कर लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed