Dussehra 2022 Wishes: विजयदशमी का पर्व असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है। शारदीय नवरात्रि के बाद दशमी तिथि को विजयदशमी मनाई जाती है। इस साल 5 अक्टूबर 2022 को विजयदशमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन को दशहरा भी कहते हैं। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, जब भगवान विष्णु के सातवें अवतार और अयोध्या के राजा राम पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ 14 वर्ष के वनवास पर गए थे, तो लंका के राजा रावण ने माता सीता का हरण कर लिया। पत्नी को दशानन की कैद से आजाद कराने के लिए श्रीराम ने लंका पर आक्रमण कर दिया। दोनों के बीच युद्ध चला और अंत में श्री राम ने रावण का वध कर दिया। इसी दिन को दशहरा के तौर पर मनाया जाने लगा। इस मौके पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को दशहरा के आकर्षक वॉलपेपर के जरिए शुभकामना संदेश भेजें।
Dussehra 2022: 'सियावर रामचंद्र की जय', दोस्तों और परिजनों को भेजें दशहरा के शुभकामना संदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हृदय में धारण करें प्रभु श्री राम का नाम
अपने भीतर के रावण का करें सर्वनाश ।
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!
भीतर के रावण को आज आग खुद लगाएंगे।
सही मायने में वो ही दशहरा मनाएंगे।
दशहरा की शुभकामनाएं।
अब की दशहरे
मेरे भाई बस इतना तू काम कर
बैठा है जो मन में तेरे
उस रावण का सर्वनाश कर।
दशहरा की शुभकामनाएं।
इस दशहरे हर मनुष्य बस
एक नेक काम करे।
अंतर्मन में पनप रही
हर बुराई का सर्वनाश करे।
दशहरा की शुभकामनाएं!