Earth Day 2023 Wishes: धरती को जननी कहते हैं। धरती जानवरों से लेकर इंसानों तक को जीवन देती है। जिंदा रहने के लिए श्वास, जल और भोजन देती है। हालांकि इंसान पृथ्वी से प्राप्त तत्वों का भरपूर दोहन कर रहे हैं और उसे नुकसान पहुंचा रहे हैं। दिन पर दिन पृथ्वी और इसका वातावरण दूषित हो रहा है। ऐसे में विश्व प्रतिवर्ष 22 अप्रैल को अर्थ डे यानी पृथ्वी दिवस मनाता है। पृथ्वी दिवस मनाने का उद्देश्य वातावरण को संरक्षित करने के लिए लोगों को जागरूक करना है। इस दिन को मनाने की शुरुआत अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में की थी। पर्यावरणीय खतरे को कम करने के लिए लोग पृथ्वी द्वारा प्रदत्त चीजों को शुक्रिया किया जाना चाहिए और पृथ्वी दिवस पर प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। पृथ्वी दिवस के मौके पर अपने परिवार, रिश्तेदार, दोस्तों और करीबियों को प्रकृति को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पर्यावरण शिक्षा दें। पर्यावरण शिक्षा के लिए यहां आकर्षक वॉलपेपर दिए जा रहे हैं, पृथ्वी दिवस के मौके पर ये वाॅलपेपर अपने प्रियजनों को भेजें।
Earth Day 2023: आने वाली पीढ़ी के लिए बचानी है धरती, तो पृथ्वी दिवस के इन शुभकामना संदेशों से बढ़ाएं जागरूकता
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sat, 22 Apr 2023 12:50 PM IST
सार
पृथ्वी दिवस के मौके पर अपने परिवार, रिश्तेदार, दोस्तों और करीबियों को प्रकृति को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पर्यावरण शिक्षा दें। पर्यावरण शिक्षा के लिए यहां आकर्षक वॉलपेपर दिए जा रहे हैं, पृथ्वी दिवस के मौके पर ये वाॅलपेपर अपने प्रियजनों को भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन