सेहत बनाना कोई इतना आसान काम नहीं है। सेहत बनाने के लिए एक लक्ष्य होना चाहिए। यदि आप उस अनुसार अपनी दिनचर्या को रखते हैं तब तो ठीक है लेकिन यदि आप थोड़ी भी ढिलाई दिखाते हैं तो फिर सेहत उस तरह से नहीं बना पाते हैं। अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी है कि आप अपने आहार में अच्छी चीजों को शामिल कर सकें। ऐसे में कई बार बजट डगमगा भी जाता है इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे आसान तरीके जिनसे आपका बजट भी नहीं डगमगाएगा और आप आसानी से पौष्टिक आहार का सेवन करके अपनी सेहत भी बना सकेंगे।
लो बजट में सेहत बनाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजा प्रोडक्ट खरीदें
कोई भी चीज यदि आप ताजा खरीदते हैं तो वो आपके शरीर पर अच्छा प्रभाव छोड़ती है। पुरानी चीजें आपके शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं। इसलिए अपनी डाइट से फ्रोजन चीजों को हटा दीजिए, जो भी खाएं एकदम ताजा खाएं। फ्रोजन सब्जी आदि शरीर को नुकसान पहुंचाती है, साथ ही यह महंगे भी पड़ते हैं। पहले के समय में लोग खेतों से तोड़कर फल, सब्जी आदि लाते थे। उसे खाते थे, तो उनकी सेहत भी अच्छी रहती थी।
कुछ खाकर खरीदी करने जाएं
कभी भी आप घर का राशन या कुछ खरीदने जा रहे हैं तो घर से कुछ खाकर जाएं क्योंकि ऐसे समय यदि आप भूखे पेट गए तो आप हेल्दी शॉपिंग नहीं ही कर पाएंगे। आप चिप्स आदि खरीद लेंगे और महीने के राशन में भी ऐसी चीजें बढ़वा लेंगे इसलिए जब पेट भरा हुआ हो तब ही किराना आदि खरीदने जाएं। यदि आपको भूख लग रही है तो किराने की दुकान पर कुछ खाने की बजाय फल आदि खाकर आ जाएं।
साबुत अनाज खाएं
साबुत अनाज शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है। साबुत अनाज बाजार से खरीदने की बजाय घर पर ही मूंग आदि को रात में भिगोकर रखें। बाजार से यदि आप खरीदेंगे तो आपको महंगा मिलेगा लेकिन घर पर आप भिगोयेंगे तो कोई महंगा नही मिलेगा। जब आप खुद से अनाज लाएंगे और उन्हें भिगोयेंगे तो आप अच्छा ही अनाज लायेंगे। यदि आप बाहर से ही साबुत अनाज खरीदेंगे तो वो थोड़ा खराब भी हो सकता है।
जब आप अपने लिए हेल्दी शॉपिंग करने का मन बना चुके हैं तो कोशिश करें कि आप पहले से उसकी तैयारी कर लें। यदि आप बिना प्लानिंग के शॉपिंग करने गए तो आप अपने अनुसार अंदाजे से कुछ भी खरीदने लगेंगे। ऐसे खरीदारी करने में आप अपने बजट से बाहर चले जाएंगे और संभव है कि आप काम की चीजें खरीद ही न पाएं इसलिए काम की चीजों को लिखकर ले जाएं।