फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sheryl Sandberg Net Worth: फेसबुक से इतनी कमाई करती थीं पूर्व सीओओ शेरिल सैंडबर्ग, नेट वर्थ जान रह जाएंगे हैरान

Thu, 02 Jun 2022 06:04 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 02 Jun 2022 06:04 PM IST
विज्ञापन
Facebook COO Resigns Know Sheryl Sandberg Net Worth Salary Lifestyle Details in Hindi
शेरिल सैंडबर्ग - फोटो : instagram/sherylsandberg/

Sherly Sandberg Net Worth: फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा की सीओओ (चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर) शेरिल सैंडबर्ग ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। शेरिल सैंडबर्ग साल 2008 से फेसबुक के साथ थीं। फेसबुक यानी मेटा में शेरिल सैंडबर्ग कंपनी में दूसरे सबसे ऊंचे पद पर थीं। 14 सालों से फेसबुक से जुड़ी शेरिल ने अपने कार्यकाल के दौरान फेसबुक के लिए बहुत काम किए। उन्होंने फेसबुक को फर्श और अर्श तक लाने का सफर तय किया है। शेरिल सैंडबर्ग के इस्तीफे के बाद फेसबुक के लिए एक युग का खत्म होना माना जा रहा है। शेरिल सैंडबर्ग के फेसबुक छोड़ने की वजह अब तक सामने नहीं आई है लेकिन उन्होंने बीते कुछ सालों में दमदार महिलाओं में अपनी जगह बना ली है। शेरिल सैंडबर्ग ने अपने कार्यकाल में फेसबुक को जितनी लोकप्रियता दिलाई, उतनी ही तरक्की उन्होंने खुद भी की। शेरिल सैंडबर्ग की लाइफस्टाइल और कमाई बहुत शानदार है। चलिए जानते हैं फेसबुक की सीओओ रह चुकीं शेरिल सैंडबर्ग की कमाई और नेट वर्थ के बारे में।

Facebook COO Resigns Know Sheryl Sandberg Net Worth Salary Lifestyle Details in Hindi
शेरिल सैंडबर्ग - फोटो : instagram/sherylsandberg/

शेरिल सैंडबर्ग का जीवन परिचय

फेसबुक की पूर्व सीओओ शेरिल सैंडबर्ग का जन्म वाशिंगटन डीसी में 28 अगस्त 1969 में हुआ था। शेरिल एक अमेरिकी बिजनेस एग्जीक्यूटिव और बिलेनियर हैं। एक जैविश परिवार में उनका दो छोटे भाई बहनों के साथ पालन पोषण हुआ। जब वह दो साल की थीं, तो अपनी फैमिली के साथ फ्लोरिडा के नॉर्थ मिआमी बीच पर शिफ्ट हो गईं। उन्होंने अच्छे नंबरों से हाई स्कूल पास करने के बाद हार्वर्ड कॉलेज से स्नातक किया किया। 1991 में अर्थशास्त्र से ग्रेजुएट की डिग्री हासिल की। टॉप स्टूडेंट होने के कारण शेरिल को जॉन एच विलियम्स पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 1993 में एक बार फिर शेरिल सैंडबर्ग ने हार्वर्ड में दाखिला लिया और बिजनेस की पढ़ाई की। 1995 में एमबीए पास किया।

Facebook COO Resigns Know Sheryl Sandberg Net Worth Salary Lifestyle Details in Hindi
शेरिल सैंडबर्ग - फोटो : instagram/sherylsandberg/

शेरिल सैंडबर्ग का करियर

मैनेजमेंट कंसल्टेंट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाली शेरिल सैंडबर्ग ने बाद में संयुक्त राज्य अमेरिका के ट्रेजरी सचिव लैरी सैंडर्स के लिए काम किया। बाद में शेरिल ने Google को ज्वाइन किया। विज्ञापन और बिक्री टीम को चार लोगों से बढ़ाकर 4000 व्यक्तियों की टीम बनाने के बाद शेरिल ने गूगल से इस्तीफा दे दिया। एक क्रिसमस पार्टी में शेरिल सैंडबर्ग की मार्क जुकरबर्ग से मुलाकात हुई। इसी पार्टी में जुकरबर्ग ने सैंडबर्ग को फेसबुक सीओओ की नौकरी का ऑफर दिया। 2008 में आधिकारिक तौर पर शेरिल सैंडबर्ग कंपनी की सीओओ बन गईं। उन्होंने फेसबुक को नए आयाम तक पहुंचाने के लिए सशुल्क विज्ञापन समेत कई सारे आईडियाज को अपनाया। साल 2012 में वह फेसबुक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की पहली महिला बन गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Facebook COO Resigns Know Sheryl Sandberg Net Worth Salary Lifestyle Details in Hindi
शेरिल सैंडबर्ग - फोटो : instagram/sherylsandberg/

शेरिल सैंडबर्ग का आलीशान घर

सैंडबर्ग ने कैलिफोर्निया में 2.9 मिलियन डॉलर का घर खरीदा था। शेरिल की एक प्रॉपर्टी 9,210 स्क्वायर फीट की है, जिसका इंटीरियर किसी कॉरपोरेट ऑफिस जैसा है। उनके उस घर में वाइन रूम, जिम, मूवी थिएटर, गेस्ट बेडरूम और मास्टर रूम है, जिसमें वाटर फाॅल भी है। इस आलीशान घर काआउटडोर स्पेस बहुत ही शानदार है, जिसमें ग्रीन रूफ, सोलर पैनल्स, बास्केटबॉल कोर्ट दिया गया है। इस प्रॉपर्टी की कीमत लगभग 11 मिलियन डॉलर बताई गई थीं।

विज्ञापन
Facebook COO Resigns Know Sheryl Sandberg Net Worth Salary Lifestyle Details in Hindi
शेरिल सैंडबर्ग - फोटो : ANI

शेरिल सैंडबर्ग की सैलरी

सिलिकॉन वैली की सबसे सफल महिलाओं में शेरिल सैंडबर्ग का नाम शामिल है। साल 2012 में शेरिल ने 1.5 बिलियन की कीमत के स्टॉक बेचे थे। साल 2018 नवंबर में उन्होंने कंपनी इक्विटी के 0.06% शेयर खरीदे, जिनकी मार्केट कैप 400 बिलियन डॉलर थीं। साल 2013 में पता चला था कि शेरिल ने 91 मिलियन डॉलर की कीमत के फेसबुक के शेयर बेचे थे। साल 2014 में शेरिल ने कंपनी में अपने आधे शेयर बेच दिए थे और करीब 17.2 मिलियन टोटल शेयर बचाए थे। कंपनी में अपने शेयर को समय समय पर बेच कर शेरिल ने बहुत मोटी कमाई की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed