फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hardik Patel Net Worth: राजनीति में आने से पहले हार्दिक पटेल थे बेरोजगार, अब जीते हैं ऐसी लाइफ

Thu, 02 Jun 2022 12:50 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 02 Jun 2022 12:50 PM IST
विज्ञापन
Hardik Patel Net Worth Education Income House Car Collection In Hindi
हार्दिक पटेल की लाइफस्टाइल - फोटो : facebook/HardikPatel.Official

Hardik Patel Net Worth: पूर्व कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले हैं। दो जून को भाजपा में शामिल हो रहे हार्दिक पटेल ने 18 मई को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। इसी साल होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले हार्दिक पटेल के इस कदम सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है। चुनाव से पहले पार्टी छोड़कर हार्दिक पटेल ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया तो वहीं उनका यह कदम भाजपा के लिए फायदेमंद हो सकता है। हार्दिक पटेल गुजरात की सियासत का बड़ा नाम हैं जो पाटीदार आंदोलन के बाद सुर्खियों में आए। उन्होंने नवनिर्माण सेना का गठन किया। बाद में 2019 में कांग्रेस ज्वाइन की लेकिन इसी साल कांग्रेस नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया। हार्दिक पटेल ने पिछले कुछ सालों में काफी शोहरत हासिल की लेकिन क्या आपको पता है कि हार्दिक पटेल कितना पढ़े लिखे हैं? हार्दिक पटेल कितना कमाते हैं और उनकी कुल संपत्ति कितनी है? चलिए जानते हैं हार्दिक पटेल की लाइफस्टाइल के बारे में।

Hardik Patel Net Worth Education Income House Car Collection In Hindi
हार्दिक पटेल - फोटो : अमर उजाला

हार्दिक पटेल की शिक्षा

अहमदाबाद के वीरमगाम में जन्में हार्दिक पटेल ने अपनी शुरुआती शिक्षा वीरमगाम के दिव्य ज्योति स्कूल से की। उसके बाद साल 2010 में अहमदाबाद के सहजानंद कॉलेज से बीकॉम की डिग्री हासिल की। काॅलेज के दौरान हार्दिक पटेल छात्रसंघ राजनीति में आ गए। उन दिनों हार्दिक ने छात्र संघ के महासचिव पद के लिए चुनाव लड़ा था और निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे।

Hardik Patel Net Worth Education Income House Car Collection In Hindi
हार्दिक पटेल अपनी पत्नी के साथ - फोटो : facebook/HardikPatel.Official
हार्दिक पटेल का घर

नेता हार्दिक पटेल के पिता एक व्यापारी हैं। कॉलेज के दिनों में ही हार्दिक पिता के व्यापार में उनकी मदद करने लगे थे। अहमदाबाद में हार्दिक का निजी आवास है, जिसमें वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। हार्दिक शादी के बाद अपनी पत्नी और माता पिता का साथ रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hardik Patel Net Worth Education Income House Car Collection In Hindi
हार्दिक पटेल - फोटो : अमर उजाला

हार्दिक पटेल की कमाई

कॉलेज के दिनों में हार्दिक पटेल ने एक पोर्टेबल वॉटर स्टैंड बनाया था, जो बस स्टैंड पर समाज सेवा के लिए था। हार्दिक पटेल की कमाई अपने पिता के व्यापार से होती है। हालांकि वह पूरी तरह से राजनीति में सक्रिय हैं।

विज्ञापन
Hardik Patel Net Worth Education Income House Car Collection In Hindi
हार्दिक पटेल - फोटो : facebook/HardikPatel.Official

हार्दिक पटेल की लाइफस्टाइल

पूर्व कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल की कुल संपत्ति के बारे में अधिक जानकारी नहीं हैं। हालांकि राजनीति में आने वाले हार्दिक पटेल को एक बेरोजगार युवा के तौर पर पहचान मिली थी, जो पाटीदार आरक्षण आंदोलन को लेकर चर्चा में आए थे। वह एक साधारण परिवार से हैं, जिन्होंने हमेशा सादगी का जीवन जिया लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक अब हार्दिक का रहन सहन बदल गया है। हार्दिक पटेल के दो साथियों केतन पटेल और चिराग पटेल ने उनपर पटेल आरक्षण आंदोलन में आए फंड के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed