फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेट में भारीपन लगने पर भूलकर भी न खाएं ये चीजें, पड़ सकता है पछताना

Sun, 10 Jan 2021 10:46 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sun, 10 Jan 2021 10:46 AM IST
विज्ञापन
feeling bloated then never eat this food in hindi
जब पेट में भारीपन हो तो किस चीज को नहीं खाएं - फोटो : Social Media

जब हमारा पेट ठीक नहीं होता है तब हमें विशेषकर ध्यान रखना चाहिए कि हम किन चीजों का सेवन कर रहे हैं क्योंकि यदि सही चीजों का सेवन नहीं किया तो आपके लिए समस्याएं और भी बढ़ सकती हैं। हम सोचते हैं कि बाहर का न खाएं और घर पर ही फल और सब्जियां खाएं लेकिन सच यह है कि फलों, सब्जियों में भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि जब पेट में भारीपन हो तो किस चीज को नहीं खाएं। हम सोचते हैं कि फल और सब्जी से भला क्या ही नुकसान होंगे और उनके दुष्प्रभाव बाद में देखने को मिलते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए पेट में यदि भारीपन है तो किन चीजों को नहीं खाना है।

feeling bloated then never eat this food in hindi
सेब का सेवन कम मात्रा में करें - फोटो : Pixabay

सेब
यदि पेट में पहले से ही भारीपन लग रहा है या अक्सर आपको पेट में भारीपन महसूस होता है तो भूलकर भी सेब न खाएं। सेब में फ्रुक्टोस पाई जाती है जिसे कि पचाना आसान नहीं होता है तो यदि आपको अक्सर गैस की समस्या रहती है तो सेब का सेवन कम मात्रा में करें। विशेषकर जब पेट में भारीपन लग रहा है तब तो भूलकर भी इसका सेवन न करें क्योंकि उस वक्त यह आपके लिए जहर की तरह काम कर सकता है।

feeling bloated then never eat this food in hindi
पेट सही नहीं है तो भूलकर भी पत्तागोभी न खाएं - फोटो : social media

पत्तागोभी
पेट सही नहीं है तो भूलकर भी पत्तागोभी न खाएं क्योंकि पत्तागोभी को ऐसी स्थिति में पचा पाना आसान नहीं होगा। पत्तगोभी में रैफिनोज नामक एक अलग प्रकार की प्राकृतिक शक्कर पाई जाती है जिसे कि पचाने में समस्या आती है। इसके सेवन से आंत में मौजूद जीवाणु तीन तरह की गैस का उत्पादन करता है जिसमें मीथेन, कार्बनडाइऑक्साइड और हाइड्रोजन शामिल है। जिस वजह से पेट में भारीपन महसूस होने लगता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
feeling bloated then never eat this food in hindi
कॉर्न में कार्बोहाइड्रेट्स पाए जाते हैं - फोटो : Pixabay

कॉर्न
कॉर्न खाने से कई बार पेट का भारीपन बढ़ जाता है। कॉर्न में वो कार्बोहाइड्रेट्स पाए जाते हैं जो कि पेट के संतुलन को बिगाड़ते हैं। कई बार ये ठीक से पच नहीं पाते हैं और आंतों में सूजन आ जाती है। जिस वजह से पेट एकदम निकला हुआ दिखने लगता है। इसलिए जब पेट का स्वास्थ्य ठीक हो, तभी कॉर्न का सेवन करें। यदि पहले से पेट में भारीपन है तब तो भूलकर भी इन्हें न खाएं। 

 

विज्ञापन
feeling bloated then never eat this food in hindi
प्याज का सेवन बहुत सोच- समझकर करें - फोटो : Pixabay
प्याज
यदि पेट ठीक नहीं है, तो फिर प्याज कच्चा हो या किसी सब्जी में हो, उसको नजरअंदाज करना ही आपके लिए ठीक होगा। रात में तो यदि प्याज का सेवन किया है तो तय बात है कि वो पेट में समस्या पैदा करेगा ही क्योंकि प्याज में फ्रुक्टंस नामक कार्बोहाइड्रेट्स पाए जाते हैं। प्याज को पचा पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। इसलिए प्याज का सेवन बहुत सोच- समझकर करें नहीं तो पेट निकला हुआ ही दिखेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed