विश्व हिंदी दिवस हर साल 10 जनवरी को मनाया जाता है। हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य हिंदी को अंतरराष्ट्रीय भाषा का दर्जा दिलाना और प्रचार प्रसार करना है। इस दिन को मनाने की शुरुआत 10 जनवरी 2006 से की गई। इस दिन की शुभकामनाएं देने के लिए अपनों को खूबसूरत संदेश भी भेजे जाते हैं। आप इन खूबसूरत संदेशों के जरिए भी विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
Happy World Hindi Day 2021: इन खूबसूरत संदेशों से दें विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी है हमारी राष्ट्रभाषा ...
हिंदी है हमें बड़ी प्यारी...
हिंदी की सुरीली वाणी...
हमें लगे हर पल प्यारी...
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।
हिंदी हमारी मातृभाषा है...
इसे हर दिन बोलें...
और हिंदी दिवस के इस दिन पर...
सबको इसे बोलने के लिए उत्साहित करें।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।
हिंदी भाषा नहीं भावों की अभिव्यक्ति है,
यह मातृभूमि पर मर मिटने की भक्ति है।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
हिंदी सिर्फ हमारी भाषा नहीं, हमारी पहचान भी है।
तो आइए हिंदी बोलें, हिंदी सीखें और हिंदी सिखाएं।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।