फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Liver Health: हर्बल दवाएं भी बढ़ा सकती हैं लिवर डैमेज का खतरा, गिलोय का अधिक सेवन भी नुकसानदायक

Sat, 07 Sep 2024 10:34 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 07 Sep 2024 10:34 AM IST
विज्ञापन
allopathic and herbal medicine effects on liver know what damages liver the most
लिवर की समस्याओं का खतरा - फोटो : istock

लिवर की बीमारियां वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई रिपोर्ट की जा रही हैं। फैटी लिवर से लेकर लिवर डैमेज और लिवर फेलियर की समस्याओं का खतरा कम आयु के लोगों में भी देखा जा रहा है। लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के कारण ये दिक्कतें हो सकती हैं। पर क्या आप जानते हैं कि कुछ प्रकार की दवाएं भी शरीर के इस अंग के लिए नुकसानदायक साबित हो रही हैं?



स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, कुछ प्रकार की दवाओं का अधिक सेवन लिवर में होने वाली क्षति का प्रमुख कारण हो सकती हैं, इसे ड्रग इंड्यूस्ड लिवर इंजरी कहा जाता है। अध्ययनों में देखा गया है कि ऐसी अनेक एलोपैथिक दवाएं हैं, जो लिवर को नुकसान पहुंचाती हैं। उदाहरण के लिए, टीबी में आमतौर पर इस्तेमाल होने वाली दवाएं लिवर को नुकसान पहुंचा सकती हैं, जिसको एंटी ट्यूबरकुलर ड्रग ट्रीटमेंट इंड्यूस्ड हेपेटाइटिस कहते हैं। ऐसी दवाओं की सूची काफी लंबी है और इसके ऊपर ज्यादा शोध भी हुआ है। 

जब लिवर में कोई समस्या होती है या फिर इसमें खराबी हो जाती है तो इसके काम करने की क्षमता कम हो सकती है। ऐसी स्थितियों में पीलिया, खून का पतला होना (कोगुलोपैथी) और बेहोशी जैसे गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

allopathic and herbal medicine effects on liver know what damages liver the most
एलोपैथिक दवाओं से लिवर की समस्या - फोटो : istock

हर्बल दवाएं भी हो सकती हैं हानिकारक

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पियूष रंजन कहते हैं, सिर्फ एलोपैथिक ही नहीं हर्बल दवाएं भी इस अंग को क्षति पहुंचाती हुई देखी जा रही हैं। आजकल लोगों का झुकाव कॉम्प्लिमेंटरी एंड अल्टरनेटिव मेडिसिन और हर्बल दवाओं की ओर बढ़ रहा है। ऐसा माना जाता रहा है कि ये दवाएं ज्यादा सुरक्षित होती हैं।

हर्बल दवाओं में भी एलोपैथिक दवाओं की तरह कुछ रासायनिक यौगिक हो सकते हैं। ऐसे में ये भी एलोपैथिक दवाओं की तरह लिवर को नुकसान पहुंचा सकती हैं, इस स्थिति को हर्बल इंड्यूस्ड लिवर इंजरी कहते हैं। 

allopathic and herbal medicine effects on liver know what damages liver the most
लिवर में होने वाली दिक्कतें - फोटो : istock

दैनिक इस्तेमाल वाले कुछ खाद्य पदार्थों को लेकर भी रहें सावधान

अमेरिका में हुए एक अध्ययन के अनुसार, ड्रग इंड्यूस्ड लिवर इंजरी लगभग 20 प्रतिशत लोगों में रिपोर्ट की जाती है। भारत में भी कुछ सेंटर हैं, जो लगातार हर्बल इंड्यूस्ड लिवर इंजरी के बारे में रिपोर्ट करते रहते हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार रोजाना खाने में इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थों के रसायनिक अवलोकन के जरिये उनमें केमिकल इंग्रेडिएंट्स की डिटेल की मैपिंग की गई, जिसकी जानकारी कई हेल्थ जर्नल में प्रकाशित की गई हे। इसमें कुछ बहुत ही आम चीजें हैं, जैसे कि सभी लोग हल्दी का सेवन करते हैं। अधिक मात्रा में कच्ची हल्दी का सेवन करने से कुछ लोगों में हेपेटोटॉक्सिक यानी लिवर को ज्यादा नुकसान पहुंच सकता है। हालांकि इसका प्रतिशत बहुत कम होता है और इसमें ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
allopathic and herbal medicine effects on liver know what damages liver the most
लिवर को होने वाली समस्याएं - फोटो : istock

ज्यादा गिलोय भी हानिकारक
 
यह भी देखा गया है कि अगर काली मिर्च के साथ इसका सेवन किया जाए तो इससे हेपटोटोक्सिसिटी हो सकता है। यह लिवर के लिए हानिकारक होता है। कोविड के दौरान गिलोय एक वैकल्पिक चिकित्सा के रूप में उभरकर आया था। उस समय गिलोय के सेवन के कारण होने वाली लिवर इंजरी काफी हद तक सामने आई थी। 

विज्ञापन
allopathic and herbal medicine effects on liver know what damages liver the most
ग्रीन टी से भी हो सकता है नुकसान - फोटो : Freepik

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

ग्रीन टी को हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल करते हैं, इससे भी लिवर इंजरी हो सकती है। इसके अलावा वजन कम करने की कई दवाएं भी लिवर के लिए हानिकारक हो सकती हैं। कई आयुर्वेदिक दवाओं में हैवी मेटल्स, जैसे कि गोल्ड, मरकरी और आर्सेनिक होते हैं, जो लिवर के अलावा शरीर के अन्य अंगों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए किसी भी दवा के सेवन को लेकर बहुत सावधानी बरतनी चाहिए।

लुभावने विज्ञापन के भ्रम में नहीं आना चाहिए और चिकित्सक की सलाह पर ही दवा खानी चाहिए।


--------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed