फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Healthy Diet: फल के साथ-साथ अमरूद की पत्तियां भी बहुत लाभकारी, इन बीमारियों में रामबाण है इसका सेवन

Fri, 06 Sep 2024 08:00 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 06 Sep 2024 08:00 PM IST
विज्ञापन
health Benefits of Guava Fruit and Leaves guava good for heart and diabetes
अमरूद खाने के लाभ - फोटो : istock

सेहत को ठीक रखने का सबसे आसान और बेहतरीन उपाय है आहार में पौष्टिक चीजों का शामिल करना। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को नियमित रूप से हरी सब्जियों-मौसमी फलों का सेवन जरूर करना चाहिए। रोजाना कम से कम एक फल जरूर खाएं। इस लेख में हम जिस फल की बात करने जा रहे हैं उसे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए कई प्रकार से लाभकारी बताया गया है। वह फल है -अमरूद।



अमरूद का फल तो लाभकारी है ही साथ ही इसकी पत्तियां भी कई स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रयोग में लाई जाती रही हैं। अमरूद के फल और पत्तियों में विटामिन सी और पोटैशियम सहित पोषक तत्व होते हैं, जो आपके हृदय, पाचन और शरीर की अन्य प्रणालियों को सहायता प्रदान कर सकते हैं।

अमरूद के पत्तों का उपयोग हर्बल टी के रूप में भी वर्षों से किया जाता रहा है। अमरूद के फल एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, पोटैशियम और फाइबर से भरपूर होते हैं, इसका नियमित सेवन आपकी सेहत के लिए बहुत लाभप्रद हो सकता है। 

health Benefits of Guava Fruit and Leaves guava good for heart and diabetes
अमरूद के फायदे - फोटो : Freepik.com

बहुत फायदेमंद है अमरूद का सेवन

आहार विशेषज्ञ बताते हैं, इस फल में मौजूद विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट्स न सिर्फ कई तरह की बीमारियों के जोखिम को कम करते हैं। विटामिन-सी की प्रचुर मात्रा वाला ये फल शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। विटामिन-सी एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है और शरीर को हानिकारक फ्री रेडिकल्स से बचाता है, जिससे इंफ्लामेशन का खतरा भी कम होता है।

आइए अमरूद खाने से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

health Benefits of Guava Fruit and Leaves guava good for heart and diabetes
पाचन में गड़बड़ी - फोटो : istock

पाचन के लिए फायदेमंद

अमरूद में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन को बेहतर बनाता है। यह कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है और आंतों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में सहायक है। इसके बीज आंतों की सफाई में मदद करते हैं और अच्छे पाचन के लिए लाभकारी होते हैं।

अध्ययनों से यह भी पता चला है कि अमरूद के पत्तों का अर्क रोगाणुरोधी होता है। इसका मतलब है कि यह आपके पेट में मौजूद उन हानिकारक रोगाणुओं को कम कर सकता है जो दस्त का कारण बन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
health Benefits of Guava Fruit and Leaves guava good for heart and diabetes
हृदय रोगों से बचाव - फोटो : istock

हृदय की सेहत के लिए फायदेमंद फल

अमरूद को हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें पोटैशियम की मात्रा होती है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मददगार है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके हृदय रोगों के खतरे से बचाने वाला फल है। अमरूद का नियमित सेवन ब्लड प्रेशर को स्थिर रखने में सहायक हो सकता है।

फल के साथ अमरूद के पत्ते के अर्क को बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल में वृद्धि में भी फायदेमंद पाया गया है।

विज्ञापन
health Benefits of Guava Fruit and Leaves guava good for heart and diabetes
ब्लड शुगर कैसे कंट्रोल करें? - फोटो : istock

डायबिटीज रोगियों के लिए भी लाभकारी

अमरूद में फाइबर की अधिकता होती है, जो रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक है। कई टेस्ट-ट्यूब और पशु अध्ययनों में पाया गया है कि अमरूद के पत्ते के अर्क से रक्त शर्करा के स्तर में सुधार, दीर्घकालिक रूप से शुगर में नियंत्रण और इंसुलिन प्रतिरोध में सुधार हो सकता है।

एक अन्य अध्ययन में पाया गया कि भोजन के बाद अमरूद की पत्तियों की चाय पीने से रक्त शर्करा का स्तर कम होता है। 


--------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed